अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलेगा काम करने का मौका : प्रबंध संचालक श्री यादव

Updated on 21-04-2023 05:22 PM

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी में नव-नियुक्त उप-यंत्री और कनिष्ठ लेखाधिकारियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ। कम्पनी के प्रबंध संचालक और आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री भरत यादव ने कहा कि कम्पनी एशियन डेवलपमेंट बैंक, विश्व बैंक और जर्मन बैंक केएफडब्ल्यू की सहायता से कार्य करती है। परियोजनाओं में अंतर्राष्ट्रीय स्तरों का ध्यान रखा जाता है। अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों के साथ कार्य करने के अवसर आपके कैरियर में नए आयाम स्थापित करेंगे।

श्री यादव ने प्रतिभागियों से कहा कि कार्य पूरी निष्ठा के साथ करें, निष्ठा के साथ किया गया कार्य आत्म-विश्वास बढ़ाता है और आत्म-विश्वास हर क्षेत्र में सफलता के लिए आवश्यक है। उन्होंने नगरीय निकाय के अधिकारियों और जन-प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में कार्य करने की नसीहत भी नव-नियुक्त उपयंत्रियों को दी। प्रबंध संचालक ने नई तकनीक से अद्यतन रहने और कार्य-प्रणाली में नवाचारों को शामिल करने पर भी जोर दिया। उल्लेखनीय है कि कम्पनी द्वारा राज्य कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से चयनित 7 कनिष्ठ लेखाधिकारियों और 14 उपयंत्रियों को नियुक्ति दी गई है।

इस अवसर पर कम्पनी के प्रमुख अभियंता श्री दीपक रत्नावत, मुख्य अभियंता श्री विजय कुमार गुप्ता और अन्य अधिकारियों ने भी प्रतिभागियों को कम्पनी की कार्य-प्रणाली से अवगत कराया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.