फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कराकर कराई वसीयत:न्यायालय ने तत्कालीन तहसीलदार, रीडर समेत पांच आरोपियों को तीन-तीन साल की सुनाई सजा

Updated on 02-12-2022 05:04 PM

भिंड जिले के मेहगांव थाने क्षेत्र में छह साल पहले जिंदा व्यक्ति को मृतक बताकर फर्जी वसीयत कराए जाने का मामले सामने आया था। यह मामला मेहगांव में जिला सत्र न्यायाधीश अशोक गुप्ता की न्यायालय में चल रहा था। इस मामले में वादी-प्रतिवादी पक्ष की सुनवाई के बाद निर्णय सुनाया गया। न्यायाधीश ने इस मामले में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से वसीयत होना पाया। इस मामले में न्यायाधीश ने तत्कालीन तहसीलदार अशोक गोबड़िया, राजस्व विभाग के रीडर रामशरण यादव सहित 5 लोगों के खिलाफ तीन-तीन साल की सजा व अर्थदंड से दंडित किया गया।

इस प्रकरण की अभियोजन की तरफ से पैरवी अपर लोक अभियोजक देवेश शुक्ला ने की थी। बताया गया है कि वर्ष 2016 में मेहगांव में पदस्थ रहे तत्कालीन तहसीलदार अशोक गोबड़िया व राजस्व विभाग के तत्कालीन रीडर रामशरण यादव समेत मोरोली के रहने वाले रायसिंह कुशवाह,उनकी पत्नी गुड्डी कुशवाह और गंगासिंह के खिलाफ मेहगांव पुलिस थाने में धोखाधड़ी की धाराओं में मुकद्दमा दर्ज हुआ था। रायसिंह ने राजस्व अफसरों के साथ मिलकर षड्यंत्र पूर्वक छोटेलाल के जिंदा रहते हुए फौती दस्तावेज (मृत्यु प्रमाण पत्र ) तैयार कराया। इसके आधार पर अपने भाई के हिस्से की जमीन को हड़पने का षड्यंत्र रचा। आरोपी पक्ष ने इस मामले में साक्षी अपनी पत्नी गुड्‌डीबाई व समधी गंगासिंह निवासी सोनी काे बनाया था। इस मामले की जानकारी लगते ही फरियादी छोटे सिंह ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बनाते हुए न्यायालय में पेश किया था। इस मामले की छह साल से सुनवाई जिला सत्र न्यायाधीश अशोक गुप्ता की अदालत में चल रही थी। न्यायाधीश गुप्ता ने इस मामले में सभी पक्षों को सुना और फरियादी पक्ष के साथ षड्यंत्र रचा जाना सिद्ध पाया। इस आधार पर सभी पांचाें आरोपियों केक खिलाफ तीन-तीन साल की सजा समेत तीन-तीन हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया। हालांकि इस मामले में आरोपी बने तहसीलदार और रीडर कुछ साल पहले रिटायर हो चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
Advt.