झोलाछाप के इलाज ने ली महिला की जान:बुखार आया तो झोलाछाप ने लगा दिया इंजेक्शन, मौत

Updated on 15-01-2023 04:33 PM

मुरैना के जौरा कस्बे में एक झोलाछाप डॉक्टर ने एक महिला को गलत इंजेक्शन लगा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। जब महिला की तबीयत बिगड़ गई, तो उसके परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र जौरा पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मुरैना रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद से झोलाछाप डॉक्टर गायब है।

जौरा कस्बे के बदरपुरा पंचायत के झड़ुआ का पुरा गांव की निवासी रीना पत्नी पुलेन्द्र कुशवाह, उम्र 30 वर्ष को बीते दिन बुखार आ गया। परिजन उसे लेकर जौरा कस्बे के रामआसरी माता मंदिर के पीछे फड़वाली गली में मौजूद एक झोलाछाप डॉक्टर अतर सिंह कुशवाह के पास ले गए। बिना डिग्रीधारी इस झोलाछाप डॉक्टर ने महिला का इलाज शुरू कर दिया। इलाज के दौरान महिला को उल्टियां होने लगीं। इस पर उसने महिला को गलत इंजेक्शन लगा दिया। इससे महिला की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ते देख उसने अपने हाथ खड़े कर दिए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे महिला को

महिला की हालत जब अधिक खराब हो गई, तो उसके परिजन को अपनी गलती का अहसास हुआ कि वे गलत डॉक्टर के पास आ गए। डॉक्टर ने भी यह कहना शुरू कर दिया कि मरीज की हालत खराब हो रही है, हम कुछ नहीं कर सकते। इस पर परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जौरा लेकर गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने जब महिला की हालत देखी, तो उन्होंने भी उसका इलाज नहीं किया। सीधा मुरैना जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.