बेटी को जन्म देने के बाद महिला की मौत:भोपाल में परिजनों का हंगामा

Updated on 16-06-2025 05:23 PM

भोपाल में बेटी को जन्म देने के एक दिन बाद महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसे लेकर परिजन ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप है कि वह पूरी तरह स्वस्थ थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने जबरन उसे वेंटिलेटर पर रखा। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

इस दौरान स्टाफ ने परिजनों से बदसलूकी की, जिसका वीडियो भी सामने आया है। घटना बैरागढ़ के कृष्णानी हॉस्पिटल में रविवार देर रात की हैं। नेहा खरे (34) ने 13 जून को बेटी को जन्म दिया था।

इधर, अस्पताल के संचालक डॉक्टर लाल कृष्णानी से उनका पक्ष जानना चाहा, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

महिला के भाई विशाल ने बताया कि बहन वेंटिलेटर पर जाने से पूर्व ठीक थी, बातें कर रही थी। जब उसे वेंटिलेटर पर ले जाने को कहा गया तो उसने स्वयं जवाब दिया कि मुझे कोई परेशानी नहीं है। सही महसूस कर रही हूं...मुझे वेंटिलेटर पर नहीं जाना है।

तब एक सिस्टर ने उसे जवाब दिया कि तुम जानकार हो कि हम और जबरन बहन को वेंटिलेटर पर लिया गया। इसके बाद वहीं हुआ जिसका बहन को डर था।

महिला की हुई थी सीजेरियन डिलीवरी नेहा खरे (34) पत्नी शानू खरे, जहांगीराबाद की बापू कॉलोनी में रहती थीं। सात साल पहले उनकी शादी हुई थी और उनका पांच साल का बेटा है। शानू नगर निगम में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी हैं। 12 जून को नेहा को बैरागढ़ स्थित कृष्णानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

13 जून को ऑपरेशन के जरिए उन्होंने दूसरी बेटी को जन्म दिया। बच्ची बेहद कमजोर थी, इसलिए उसे दूसरे अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती किया गया। इसी बीच रविवार रात नेहा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

वीडियो में धमकाता दिखा स्टाफ परिजन ने बताया कि हमें अस्पताल की गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं। लिहाजा हमने नेहा को वेंटिलेटर पर ले जाते समय और बाद में वीडियो बनाए। यह देख अस्पताल स्टाफ लगातार धमकाता रहा।

वीडियो बनाने का विरोध किया और पिटवाने की धमकी तक दी। हमारे साथ जबरन बदसलूकी की गई। अस्पताल प्रबंधन पर वीडियो के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए। वीडियो हमने बैरागढ़ पुलिस को भी दिया है।

छोटे भाई को किया था आखिरी कॉल महिला के भाई विकास ने बताया कि बहन ने आखिरी कॉल उन्हें 15 जून को लगाया था। तब उसने कहा कि मेरा दिल घबरा रहा है। बेटी कहां है, उसे एक बार दिखा दो। भाभी से बोली- बच्ची मुझे कैसे भी करके दिखा दें। जन्म देने के बाद से मैंने उसे नहीं देखा है।

मैंने बताया कि कुछ देर में अस्पताल आ रहे हैं। बेटी को दिखा देंगे, उसे दूसरे अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। मैं अस्पताल पहुंचा तब पता लगा कि बहन को वेंटिलेटर पर लिया गया है। कुछ ही देर में उसकी मौत की खबर दी गई।

सीएमएचओ बोले- शिकायत मिलने पर जांच कराएंगे CMHO डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.