लाडली बहना योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी-मंत्री श्री सखलेचा

Updated on 06-02-2023 05:21 PM

नीमच जिले में रविवार से विकास यात्राओं का सिलसिला प्रारंभ हुआ। जावद क्षेत्र में एमएसएमई मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने  सुलाबाव जी मंदिर परिसर से विकास रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया और विकास यात्रा का शुभारंभ किया। यह विकास यात्रा विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए रात्रि में जनजातीय बाहुल्य गांव कोज्या पहुंची।  मंत्री श्री सखलेचा ने कोज्या में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर परिवार हर व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की मंशा के साथ आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि लाडली लक्ष्मी योजना के माध्यम से बेटियों को लाडली बनाने के साथ ही अब लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1000 की राशि का भुगतान सरकार करेगी, इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी। 

मंत्री श्री सखलेचा ने विकास यात्रा के दौरान कोज्या में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं में हितग्राहियों को लाभ पत्र एवं स्वीकृति पत्र भी वितरित किए। इस मौके पर  जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं ग्राम बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.