होलिस्टिक हेल्थकेयर पर कार्यशाला का आयोजन 21 को

Updated on 17-04-2023 09:31 PM
भोपाल। मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल के सहयोग से विंध्या शिक्षा एवं प्रचार समिति भोपाल द्वारा 21 अप्रैल को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक होलिस्टिक हेल्थकेयर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल में किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए विंध्या शिक्षा एवं प्रचार समिति भोपाल की अध्यक्ष डॉ आरएच लता ने बताया कि पिछले दो-ढाई वर्ष में दुनिया भयानक महामारी के दौर से गुजरी है। यदि वैज्ञानिक और चिकित्सक न होते तो क्या हालत होती। डॉ लता ने कहा कि समान रूप से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता जरूरी है। कोविड-19 की त्रासदी के अनुभव ने यह सिद्ध किया है कि चिकित्सा की कोई भी प्रणाली सभी स्वास्थ्य चिंताओं को अकेले दूर नहीं कर सकती है। डॉ लता ने बताया कि वर्तमान समय में शहरी और ग्रामीण आबादी में जीवन-शैली जनित रोगों की बढ़ती संख्या इस दिशा में विशेष ध्यान देने की जरूरत का संकेत है। इस कार्यशाला के आयोजन पर प्रकाश डालते हुए डॉ लता ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य अचानक स्वास्थ्य के क्षेत्र में आई गंभीर परिस्थितियों से कैसे मुकाबला किया जाए, उस पर विचार-विमर्श करना है। यह एक प्रकार की पॉलिसी मेकिंग कार्यशाला है जिसमें विशेषज्ञ यह बताएंगे कि ऐसी परिस्थितियों में हमारी क्या तैयारियां होनी चाहिए। कार्यशाला के आयोजन से स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता आएगी। डॉ लता ने कहा कि राष्ट्र के स्वास्थ्य के लिये सभी चिकित्सा प्रणालियों का समन्वय आवश्यक है। स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार, स्वस्थ राष्ट्र हमारा लक्ष्य है। स्वस्थ रहना हमारा अधिकार है, स्वभाव है और कर्त्तव्य भी है। उचित आहार-विहार और जीवन-शैली अच्छे स्वास्थ्य का आधार है। हम प्रीवेन्टिव, प्रोमोटिव और पॉजिटिव हेल्थ के लिये कार्य करते हैं। सूचना, शिक्षा एवं संचार के माध्यम से आमजन को अच्छे स्वास्थ्य के लिये प्रेरित करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.