राजस्थान में भी योगी वाला स्टाइल, पेपर लीक के मास्टरमाइंड के घर चला बुलडोजर

Updated on 09-01-2023 07:11 PM
जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक केस में कांग्रेस सरकार ने सोमवार को बड़ा एक्शन लिया है। गहलोत सरकार ने भी यूपी की योगी सरकार की तरह अपराधियों को सबक सिखाने के लिए बुलडोजर का सहारा लिया है। पेपर लीक गिरोह के सरगना सुरेश ढाका के जयपुर स्थित कोचिंग सेंटर पर सोमवार सुबह बुलडोजर चलाया गया है। आरपीएससी की ओर से आयोजित वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले गहलोत अब तक 55 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पिछली 16 भर्ती परीक्षाओं में नकल के आरोपों से घिरी गहलोत सरकार अपनी साख बचाने में लगी है। जयपुर में बुलडोजर की कार्रवाई कार्रवाई भी सरकार की इसी रणनीति के तहत बताई जा रही है।

शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने वाला सरगना है सुरेश ढाका

आरपीएससी की ओर से पिछले महीने शिक्षक भर्ती के सामान्य ज्ञान की परीक्षा 24 दिसंबर को आयोजित की गई थी। लेकिन पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द कर दी गई। आरपीएससी सेंकड ग्रेड शिक्षक भर्ती के इस पेपर लीक की जांच पड़ताल में सामने आया कि पेपर लीक गिरोह का सरगना सुरेश ढाका है। ढा़का को जयपुर में अधिगम नाम से कोचिंग सेंटर है। पुलिस ने इस मामले में हाल ही कोचिंग सेंटर के 6 लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया था। पुलिस एक्शन के बाद अब जेडीए ने एक्शन लिया है।

दो दिन पहले नोटिस, फिर बुलडोजर वाली कार्रवाई

शिक्षक भर्ती मामले में राजस्थान सरकार ने नकल माफिया सुरेश ढाका की अवैध संपतियों पर कार्रवाई की है। बुलडोजर चलाने से पहले जयपुर विकास प्राधिकरण प्रशासन की ओर से अधिगम कोचिंग सेंटर को लेकर नोटिस थमाया था। जेडीए ने शुक्रवार को धारा- 32 और 72 के तहत नोटिस जारी कर बिल्डिंग मालिक को 3 दिन में अवैध निर्माण को हटाने और नोटिस का जवाब देने का समय दिया था। इस नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर सोमवार को जेडीए की ओर से बिल्डिंग के अवैध हिस्से को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.