आपके परिवार की जिम्मेदारी अब हमारी : खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया

Updated on 04-02-2023 05:02 PM

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 में शुक्रवार से टीटी नगर स्टेडियम में एथलेटिक्स के शानदार मुकाबलों की शुरुआत हुई। मध्यप्रदेश एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों ने स्वर्णिम शुरूआत करते हुए, आदित्य रघुवंशी ने हाई जंप इवेंट में 2.01 मीटर का जंप लगा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तमिलनाडु ने दूसरा स्थान और महाराष्ट्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अकादमी की ही बुशरा खान ने 4 मिनिट 44 सेकेंड में 1500 मीटर रेस में रजत पदक हासिल किया।

खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने अकादमी के विजेता खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों से मुलाकात कर बधाई और शुभकामनाएँ दी। श्रीमती सिंधिया ने बुशरा खान की माता श्रीमती शहनाज से कहा कि आपकी बेटी बहुत मेहनती है, आपकी 3 बेटियाँ हैं और सभी आपका नाम रौशन करेंगी। आज बुशरा ने रजत पदक जीता है, इसकी क्षमता स्वर्ण पदक जीतने की है। उन्होंने बुशरा से कहा कि अपने गेम को इम्प्रूव करना है तो ओवर कॉन्फिडेंट न बनें। अपना कैरियर बनाना हो तो लक्ष्य पर मेहनत करनी होगी। इससे आपका और आपकी बहनों का कैरियर भी बनेगा। खेल मंत्री ने कहा कि तुम्हें अपने परिवार की चिंता करने की जरूरत नहीं, अब ये हमारी जिम्मेदारी है।

मंत्री श्रीमती सिंधिया ने आदित्य के माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि आदित्य ने आज अकादमी और मध्यप्रदेश का नाम रौशन किया है। उन्होंने कहा कि अब खेलों में नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिन्हें अपनाना अत्यंत आवश्यक है। आदित्य को अब इंटरनेशनल लेवल पर फोकस करना है। यूथ गेम्स एक शानदार प्लेटफॉर्म है, जहाँ खिलाड़ी अपना बेस्ट दे सकते हैं।

खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि आज मध्यप्रदेश में जो कुछ भी खेलों में अच्छे प्रदर्शन हो रहे हैं वो न सिर्फ खिलाड़ी और प्रशिक्षकों की कड़ी मेहनत बल्कि मध्यप्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की दूरदर्शिता का नतीजा भी है। इससे मध्यप्रदेश आज स्पोटर्स हब के रूप में उभर कर आ रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.