मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में प्राप्त आवेदन पत्रो का शत प्रतिशत करे निराकरणः कलेक्टर

Updated on 11-10-2022 04:43 PM

सिंगरौली
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान जनता की सेवा का अभियान है जन सेवा अभियान शिविरो में प्राप्त होने वाले आवेदनो का निराकरण पूरी गंभीरता तथा परीक्षण के साथ किय जाये कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से बंचित न रहे परीक्षण उपरांत निर्धारित पोर्टल पर संबंधित आवेन दर्ज किया जाना सुनिश्चित किया जाये उक्त आशय के निर्देश कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियो को दिया गया।

कलेक्टर द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चिन्हित जन कल्याणकारी योजनाओ की विंदुवार समीक्षा की गई। तथा निर्देश दिये गये कि जिन योजनाओ में कम आवेदन प्राप्त हुये है उनका गंभीरता पूर्वक परीक्षण करे तथा दूसरे चरण के अभियान के दौरान जो आवेदन प्राप्त हो रहे है उनका निराकरण पूरी गंभीरता से किया जाये। उन्होने आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के प्रगति, जाति प्रमाण पत्र, के.सी.सी, पात्रता पर्ची, उज्जवला योजना के साथ साथ नामातरण, वटनवारा, सीमांकन, नक्शा सुद्धिकरण, अटल पेशन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अन्य योजनाओ का लाभ निर्धारित लक्ष्य के अनुसार हितग्राहियो को प्रदान करने के निर्देश दिये। वही दिव्यांगो के लिए आयोजित किये गये कैम्पो में उनका प्रमाण पत्र दिये जाने के निर्देश दिये गये।

कलेक्टर ने सेक्टर अधिकारियो को इस आशय के निर्देश दिये गये कि कोई भी प्रकरण लंबित न रहे तथा जिस आवेदन को संबंधितो द्वारा निरस्त किया जाता है उनका गंभीरता पूर्वक परीक्षण करे साथ ही आवेदन किस कारण निरस्त किया गया उसकी सूची तैयार कर प्रस्तुत करे। बैठक के दौरान सीएम हेल्प लाईन में लंबित शिकायतो की विभागवार समीक्षा करते हुये निर्देश दिया गया कि शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित कर शिकायतो का निराकरण किया जाना सुनिश्चित करे। वही स्थापना दिवस के तैयारियो के संबंध में चर्चा उपरांत आवश्यक निर्देश दिये गये।बैठक के दौरान जिला पंचायत के सी.ई.ओ साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर डी.पी बर्मन, एसडीएम ऋषि पवार, बी.पी पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर राजेश शुक्ला आयुक्त नगर निगम पवन सिंह सहित तहसीलदार  जिलाधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.