इंदौर की “द कॉन्टेक्स्ट रूम” ने दुबई में रचा इतिहास; जीता जीसीसी अवार्ड्स 2026 में पहला स्थान

Updated on 13-08-2026 12:46 PM

इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15 देशों से आई 500 से अधिक और भारत की करीब 70 टीमों के बीच द कॉन्टेक्स्ट रूम मध्यप्रदेश से एकमात्र एंट्री थी जिसे यह पहचान मिली।

यह अवॉर्ड द कॉन्टेक्स्ट रूम की टीम के मैगी स्पाइसी कैंपेन को मिला, जो एक साधारण सी हकीकत पर आधारित था: हर किसी की मिर्चकी परिभाषा अलग होती है। इस कैंपेन ने मिर्च यानि एक मसाले को एक सांस्कृतिक बातचीत में बदल दिया। ह्यूमर, यूथ ऑरिएन्टेड स्टोरीटेलिंग, रील्स, इंटरैक्टिव कंटेंट और क्रिएटर लेड फॉर्मैट्स के ज़रिए रोज़मर्रा के एक्सप्रेशन्स जैसे मुझे मिर्च नहीं लगतीजैसी प्रतिक्रियाओं को इसका हिस्सा बनाया। टीम ने प्रोडक्ट कम्युनिकेशन के साथ, कैंपेन में मिर्चको हीरो बना दिया और सोशल मीडिया पर एक अलग विज़ुअल और बातचीत की पहचान बनाई।

इस उपलब्धि पर द कॉन्टेक्स्ट रूम के फाउंडर चिराग रमानी ने कहा:यह अवार्ड सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं है। यह हमारी टीम की अथक मेहनत, लगातार काम करने, नामुमकिन डेडलाइन्स को पूरा करने और इस विश्वास का नतीजा है कि हमारा काम ग्लोबल लेवल पर कंपीट कर सकता है। मैगी स्पाइसी कैंपेन इस बात का सबूत है कि जब आप रोज़मर्रा की जिंदगी से चीजों को लेते हैं, तो सबसे परिचित प्रोडक्ट भी नया और रोमांचक महसूस हो सकता है।

इस कैम्पेन ने एक जाने - पहचाने प्रोडक्ट को नया, सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक और अत्यधिक शेयर करने योग्य बना दिया गया, साथ ही यह ब्रांड इमेज से जुड़ा है। यह इनोवेशन दर्शकों के साथ गहरा जुड़ाव बना सकेगा और भारत में कल्चरल मार्केटिंग का नया मानक स्थापित करेगा।

यह सम्मान द कॉन्टेक्स्ट रूम को वैश्विक क्रिएटिव एजेंसियों की अग्रणी पंक्ति में खड़ा करता है और इंदौर की अंतरराष्ट्रीय ब्रांड - मार्केटिंग में बढ़ती मौजूदगी को रेखांकित करता है। इस मील के पत्थर के साथ, टीम द कांटेक्स्ट रूम आगे भी ऐसे कैंपेन बनाने का लक्ष्य रखती है जो सांस्कृतिक अंतर्दृष्टि, रचनात्मकता और वैश्विक प्रासंगिकता को जोड़ते हों।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.