जनसेवा अभियान में आयोजित शिविर में 107 दिव्यांगों को मिले कृत्रिम उपकरण

Updated on 18-09-2022 05:07 PM
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत मानस भवन में जिला प्रशाासन तथा जिला रेडक्रास समिति द्वारा दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सांसद श्री जनार्दन मिश्रा तथा पूर्व मंत्री एवं विधायक रीवा श्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया। शिविर में 107 दिव्यांगों को तिपहिया साइकिल एवं अन्य कृत्रिम उपकरण वितरित किए गए। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग की वात्सल्य योजना के तहत सांसद तथा विधायक रीवा ने एक-एक कम पोषित बच्चे को गोद लेकर उसके देखभाल की जिम्मेदारी ली। कार्यक्रम में शेल्वी हास्पिटल जबलपुर द्वारा आयोजित नि:शुल्क जांच एवं उपचार शिविर में 310 रोगियों की जांच की गई।

समारोह में सांसद श्री मिश्र ने कहा कि गत वर्ष जिले में 5 करोड़ रुपए के कृत्रिम उपकरण लगभग 8 हजार दिव्यांगों को वितरित किए गए थे। आज प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के जन्मदिन पर 107 दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरणों का उपहार मिला है। दिव्यांगों की सेवा करना ही सबसे बड़ी पूजा है। समारोह में पूर्व मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस से आज पूरे जिले में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का शुभारंभ हुआ है। इसके लिए प्रशासन ने बहुत अच्छी व्यवस्था की है। पात्र हितग्राहियों का चयन कर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। लगभग डेढ़ महीने के इस अभियान से हर पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ अवश्य पहुंचेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी सदैव गरीबों के कल्याण के लिए प्रयासरत रहते हैं, जिसके कारण वे विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। उनका जन्मदिन प्रदेश के हजारों गरीबों, मजदूरों, किसानों तथा वंचित वर्ग के लोगों के लिए योजनाओं के हितलाभ का उपहार लेकर आया है।

समारोह में प्रभारी संयुक्त संचालक अनिल दुबे ने दिव्यांग शिविर में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। समारोह में नि:शुल्क शिविर लगाने वाले शेल्वी हास्पिटल के चिकित्सकों डॉ अमित जय कुमार जैन, डॉ एन ओमप्रकाश सिंह, डॉ मालती भगत, डॉ अवनि अग्रवाल तथा चिकित्सा दल के अन्य सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में कलेक्टर मनोज पुष्प, आयुक्त नगर निगम मृणाल मीणा, सचिव जिला रेडक्रास समिति डॉ विनोद श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डॉ एके खान, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास प्रतिभा पाण्डेय तथा बड़ी संख्या में दिव्यांग उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.