10वीं व12वीं के परिणाम 25 से 30 के बीच हो सकते हैं जारी

Updated on 13-04-2022 06:19 PM

  भोपाल माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) के 10वीं 12वीं की परीक्षा के परिणाम  25 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच जारी  हो सकते हैं। परिणाम तैयार करने का काम बहुत तेजी से चल रहा है। रिजल्ट की तारीख अब जल्द ही घोषित हो सकती है।

 एमपी बोर्ड के द्वारा दसवीं और बारहवीं की प्रेक्टिकल और आंतरिक परीक्षा के अंकों को आनलाइन करने की तारीख 10 अप्रैल भी निकल चुकी है। इसके साथ ही उत्तर पुस्तिकाओ के मूल्यांकन का काम भी पूरा हो चुका है और रिजल्ट बनाने की प्रक्रिया बहुत तेजी से चल रही है।

इस महीने के आखिरी सप्ताह में 25 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। कोरोना संक्रमण की वजह से 2020 और 2021 में एमपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं आयोजित नहीं की गई थीं। ऐसे में सभी विद्यार्थियों के रिजल्ट पिछली कक्षाओ में मिले अंकों के आधार पर तय किए गए थे। जिसकी वजह से दोनों ही परीक्षाओं में सभी विद्यार्थी पाए हुए और परिणाम सौ फीसद रहा था।मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल परीक्षाओं का रिजल्ट 40 दिनों के अंदर ही जारी कर देता है।

 लेकिन इस बार उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में समय लग गया, ऐसे में परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में जारी किया जाएगा।एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस बार 18 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिनकी एक करोड़ 30 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है। इस काम के लिए 30 हजार शिक्षक लगे हुए थे। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल इस बार भी 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम एक साथ जारी करेगा।एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।

 मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों की माने तो रिजल्ट 25 से 30 अप्रैल के बीच जारी किया जाएगा। एमपी बोर्ड जल्द ही इसकी तारीख घोषित कर देगा। एमपी बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है।

 अब रिजल्ट बनाने का काम चल रहा है। कुछ स्कूल प्रेक्टिकल परीक्षा और आतंरिक परीक्षा के नंबर नहीं दे पाए थे, जिनके लिए इसकी तारीख 10 अप्रैल तक बढ़ाई गई थी।   पिछले दो साला में कोरोना संक्रमण की वजह से परीक्षाएं नहीं हुई थी। ऐसे में इस साल रिजल्ट कैसा रहता है विद्यार्थियों को इसका इंतजार है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.