
बेरोजगार युवाओं के लिए जॉब का अच्छा मौका है। 28 जुलाई, गुरुवार को राजधानी भोपाल में रोजगार मेला लगेगा। इनमें कुल 11 कंपनियां आएंगी और जॉब के लिए युवाओं का चयन करेगी। कंपनियों में पेटीएम, एलआईसी, एचडीबी फाइनेंस आदि प्रमुख है। सैलरी 8 से 20 हजार रुपए प्रतिमाह देने का दावा है। मेला मॉडल आईटीआई कैंपस में सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा।
इन पोस्ट के लिए होगी भर्ती
इतनी होनी चाहिए उम्र
इतनी होनी चाहिए उम्र
ये डॉक्युमेंट लेकर पहुंचें
विभाग भी दें ध्यान
पिछले रोजगार मेलों में देखने में आया है कि कंपनियां मेले में आने की सहमति तो दे देती है, लेकिन वे आती नहीं। इस कारण युवाओं का जॉब के लिए चयन नहीं हो पाता है। वहीं, जो सैलरी कंपनियां बताती हैं, इतने की जॉब ऑफर नहीं की जाती। ऐसे में युवा खुद को ठगा महसूस करते हैं। ऐसे में रोजगार विभाग उन कंपनियों पर कार्रवाई करें, जो बेरोजगार युवाओं के साथ छलावा करती है। पिछली बार 26 मई को रोजगार मेला लगा था, लेकिन कई युवाओं को कम सैलरी की जॉब ऑफर की गई थी। इससे वे मायूस होकर लौट गए थे।