12वीं और BA के छात्र निकले लुटेरे:महंगे शौक पूरा करने सैलून संचालक को लूटा

Updated on 20-08-2022 07:09 PM

ग्वालियर की मुरार पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश अभी भी फरार है। पकड़े गए दो लुटेरों में से एक BA फर्स्ट ईयर तो दूसरा 12वीं का छात्र है। फरार लुटेरा भी बीए का स्टूडेंट है। जब पुलिस ने पूछताछ की तो इन्होंने हाई अलर्ट के बीच 14 अगस्त की रात को सैलून संचालक का अपहरण कर उससे लूट की वारदात कबूल की है।

लुटेरों ने बताया कि उनको महंगे मोबाइल और लग्जरी लाइफ जीने का शौक है। उसी कारण वह लूट करने लगे हैं। पुलिस ने लूट में उपयोग की गई कार भी बरामद कर ली है। फरार लुटेरे की तलाश में एक टीम भोपाल के लिए रवाना की गई है। पुलिस ने लुटेरों तक पहुंचने में करीब एक सैकड़ा CCTV कैमरे खंगाले हैं, तब जाकर कामयाबी मिली है।

यह है पूरा मामला
टीआई मुरार शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि मुरार थाना क्षेत्र के एचसी ग्रुप बड़ागांव निवासी विकास नारायण श्रीवास्तव पुत्र विनय प्रकाश श्रीवास्तव सैलून संचालक है। उनका पटेल नगर में मेकअप के नाम से सैलून है। 14 अगस्त की रात वे शॉप से घर लौट रहे थे, तभी एक कार उनके पास आकर रुकी। इसमें से दो युवक उतरे और मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने उठाकर कार में डाला और पास रखे 40 हजार 180 रुपए, दो मोबाइल और दस्तावेज लूट लिए। इसके बाद सड़क पर पटककर भाग निकले। वह सीधे थाने पहुंचा। घटना का पता चलते ही एसआई मुकुल यादव और केके पाराशर के नेतृत्व में दो टीम बनाई गई। एक टीम ने CCTV खंगाले तो दूसरी टीम ने पुराने बदमाशों की जानकारी जुटाई।

एक सैकड़ा CCTV कैमरे खंगाले, तब मिला सुराग
लुटेरों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम ने शहर में 100 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगाले तब जाकर सुराग हाथ लगा। आरक्षक राजू मोगिया को डीडी नगर स्थित एक CCTV कैमरे में लुटेरे एक युवक से बात करते दिखाई दिए। दो दिनों की सर्चिंग के बाद दो बदमाश हाथ आ गए। जबकि उनका एक साथी फरार है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान 17 वर्षीय राकेश (बदला हुआ नाम) व 20 वर्षीय आकाश भदौरिया के रूप में हुई है। आकाश 12वीं का छात्र है। फरार चल रहा अंकित शर्मा बीए फर्स्ट ईयर का छात्र है। पुलिस को पता चला है कि वह भोपाल में है, इसलिए एक टीम भोपाल आई है।

2 आरोपियों को पकड़ा-एएसपी

एएसपी राजेश दंडौतिया ने बताया कि सैलून संचालक से हुई लूट को ट्रेस कर 2 आरोपियों को पकड़ लिया है, जबकि एक की तलाश में दबिश दी जा रही है। बदमाशों ने जिस कार से वारदात को अंजाम दिया था, उसे भी बरामद कर लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.