प्रदेश में 24 घंटे में 13 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले

Updated on 27-04-2022 05:38 PM

भोपाल गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार सुबह मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 13 नए केस आए हैं, वहीं 8 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव केस 75, संक्रमण दर 0.23 प्रतिशत और रिकवरी रेट 98.70 प्रतिशत है। देश के 10 राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है, इसके साथ ही इसके नए वैरिएंट एक्सई को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है।

हालांकि मध्य प्रदेश में अभी 52 में से 48 जिलों में एक भी कोरोना संक्रमण का नया केस सामने नहीं आया है। यहां संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 3.6 प्रतिशत है। कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है, हालांकि अभी लाकडाउन या कोरोना कफ्र्यू जैसी स्थिति कहीं भी नहीं बनी है। लेकिन एक बार फिर केस बढऩे से सतर्कता जरूरी है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 13 नए केस आए हैं, वहीं 8 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव केस 75, संक्रमण दर 0.23 प्रतिशत और रिकवरी रेट 98.70 प्रतिशत है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक ली थी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डा. प्रभुराम चौधरी और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी इसमें मौजूद रहे। इस दौरान टीकाकरण की गति बढ़ाने को लेकर कहा गया है। भोपाल, छतरपुर, ग्वालियर और मुरैना में एक-एक पाजिटिव केस आया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.