बिजली कंपनी के14 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित, एक बर्खास्त

Updated on 27-04-2022 06:04 PM

भोपाल ।काम में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण बिजली कंपनी ने एक उपमहाप्रबंधक सहित 14 अधिकारी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं एक आउटसोर्स कर्मचारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने की है। सभी अधिकारी कर्मचारी विदिशा रायसेन जिले के हैं।

विदिशा वृत्त के तत्कालीन महाप्रबंधक वीके बघेल, उपमहाप्रबंधक बीएस कुशवाह, रामपाल सिरसाटे, एनडी स्वर्णकार, प्रबंधक राहुल ठाकुर, कैलाश चौधरी, शशांक शेखर पांडेय, सहायक प्रबंधक संजय पौराणिक, खुशाल कुमार अहिरवार एवं लाईन परिचारक अवध प्रसाद धाकड़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सेवाप्रदाता कंपनी के माध्यम से कार्यरत सब-स्टेशन आपरेटर रघुवीर सिंह राजपूत को बर्खास्त कर दिया है।

 रायसेन वृत्त के तहत आने वाली कालोनियों के बाह्य विद्युतीकरण में अनियमितता और लापरवाही बरतने के आरोप में तत्कालीन उपमहाप्रबंधक एसके गुप्ता, जीएल सिंह, कमलकांत सिंह ( पूर्व से निलंबित ), प्रबंधक मिर्जा जावेद बैग सहायक प्रबंधक आदित्य प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने अधिकारी कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि यदि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता, लगन, निष्ठा और उपभोक्ता सेवाओं को लेकर गंभीर नहीं रहे तो ठोस कार्रवाई की जाएगी।

यह भी कहा कि कंपनी में भृष्टाचार को लेकर जीरो टोलरेंस की नीति है। मैदानी अधिकारी सेवा उपभोक्ता सेवाओं को पहली प्राथमिकता दें। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिये है कि आर्थिक अनियमितताओं और सेवाओं में लापरवाही के मामलों में ठोस कार्रवाई की जाएगी।कामों में पूरी सजगता, ईमानदारी और पारदर्शिता लाएं। प्रबंध संचालक ने यह भी कहा है कि उपभोक्ता सेवा सर्वोपरि है और उपभोक्ताओं से अन्याय एवं धोखाधड़ी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.