इंडस टॉवर्स और एनआईआईटी फाउंडेशन के डिजिटल ट्रॉन्सफॉर्मेशन वैन (डीटीवी) का लाभ भोपाल में 1500 लोगों को मिला

Updated on 20-10-2022 05:17 PM

भोपाल : इंडस टॉवर्स लिमिटेड (पूर्व में भारती इन्फ्राटेल लिमिटेड) और एनआईआईटी फाउंडेशन ने भोपालमध्यप्रदेश के ग्रामीण इलाकों में 1500 लोगों को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन वैन (डीटीवी) का लाभ पहुँचाया है। एक मजबूत सीएसआर कार्यक्रम के साथ पैसिव टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रमें भारतमें अग्रणीसर्विस प्रदाता इंडसटॉवर्स और देश मेंडिजिटलशिक्षा सुविधाओं से वंचित लोगों को लाभ पहुँचाने के लिए काम करने वाली नॉट-फॉर-प्रॉफिट एजुकेशन सोसायटीएनआईआईटी फाउंडेशन ने लाभार्थियों को डिजिटल साक्षरता प्रदान करने के लिए गठबंधन किया है। आज डिजिटल कोर्स पूरा करने वाले 280 नए लोगों को प्रमाणपत्र दिए गए।

राष्ट्रीय डिजिटल साक्षरता मिशन में सहयोग करने के लिए 2018 में लॉन्च किया गया इंडस टॉवर्स डीटीवी अभी तक दिल्लीदेहरादूनभोपाल और गुजरात में 30 से ज्यादा समुदायों/गाँवों की यात्रा कर चुका है। इन चार क्षेत्रों में 2023 तक यह 40,000 से ज्यादा लाभार्थियों तक पहुँचेगा। भोपाल में इसने 2022 में जागरुकता बढ़ाते हुए 1130 लोगों को शैक्षणिक प्रमाणपत्र प्रदान किए और वीडियो-बेस्ड शिक्षा कार्यक्रम द्वारा 15,000 से ज्यादा लोगों तक पहुँचा।

इस कार्यक्रम ने विविध पृष्ठभूमियों के 12 से 60 साल के आयुवर्ग के लोगों को डिजिटल साक्षरता प्रदान की है। इसके लाभार्थियों में स्कूल जाने वाले बच्चेमहिलाएंसैल्फ हैल्प समूहगृहणियांफर्म में काम करने वाले एंट्री-लेवल के कर्मचारीकिसानऔर व्यस्क हैंजो डिजिटल साक्षरता हासिल करना चाहते हैं। इंडस टॉवर्स डीटीवी प्रोग्राम का लाभ आज तक 93000 से ज्यादा लाभार्थी उठा चुके हैं। 

डीटीवी की सफलता के बारे में शंकर अय्यररीज़नल डायरेक्टर - वेस्ट एवं साउथइंडस टॉवर्स ने कहा, ‘‘शिक्षा अब क्लासरूम के दायरे और केवल युवाओं तक सीमित नहीं है। डीटीवी इस बात का श्रेष्ठ उदाहरण है कि टेक्नॉलॉजी की मदद से किस प्रकार सर्वश्रेष्ठ शिक्षा हर पृष्ठभूमि या उम्र के व्यक्ति तक पहुँचाई जा सकती है। इससे यह भी प्रदर्शित होता है कि प्रगतिशील शिक्षा एक आजीवन चलने वाली प्रक्रिया है। डीटीवी का मिशन समुदायों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की इंडस टॉवर्स की तत्परता के अनुरूप है। यह मोबाईल डिजिटल क्लासरूम हर उम्र और पृष्ठभूमियों के विद्यार्थियों को कौशल प्रदान करके इसमें मदद कर रहा है।’’

मिस चारु कपूरसीओओएनआईआईटी फाउंडेशन ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि शिक्षा विश्व की समस्याओं को हल कर सकती है। देश के अंदरूनी क्षेत्रों में डिजिटल साक्षरता पहुँचाकर हम प्रगति को गति दे सकते हैंताकि विश्व ज्यादा समन्वित एवं समृद्ध बने। महामारी ने दिखा दिया कि शिक्षा ऑनलाईन हासिल की जा सकती हैलेकिन इसमें अभी भी कई कमियाँ शेष हैं। भारत में लाखों लोगों के पास ऑनलाईन शिक्षा हासिल करने के लिए डिजिटल उपकरण नहीं हैं। डीटीवी लोगों के घरों तक कनेक्टेड क्लासरूम पहुँचाकर इन सभी बाधाओं को दूर करने में मदद करता है।’’

 डीटीवी एक मोबाईल डिजिटल क्लासरूम और आईटी लैब की तरह काम करता है। इसमें सॉफ्टवेयरप्रिंटिंग उपकरणऔर अन्य संसाधन उपलब्ध होते हैंजिनसे ई-लर्निंग संभव बनती है। इस 20 सीटर डीटीवी में लाभार्थियों ने साईबरसिक्योरिटी जैसे महत्वपूर्ण कौशल और माईक्रोसॉफ्ट ऑफिस में काम करना सीखा। भोपाल के पास गाँवों में शिक्षा के मौजूदा इन्फ्रास्ट्रक्चर में मदद करने के अलावा डीटीवी का इस्तेमाल आईटी एवं उद्यमशीलता का कौशल प्रदान करने और सामान्य जन सेवाओं के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए भी किया जा रहा है।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.