महापौर के लिये 151 और पार्षद पद के लिए 28,154 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त

Updated on 19-06-2022 07:22 PM

नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 में 18 जून को रात 8 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार महापौर पद के लिए 151 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 76 पुरूष और 74 महिला एवं एक अन्‍य अभ्यर्थी के नाम निर्देशन-पत्र हैं। पार्षद पद के लिए 28 हजार 154 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें से 13 हजार 464 पुरूष, 14 हजार 686 महिला और 4 अन्य अभ्यर्थी के नाम निर्देशन-पत्र हैं। नाम निर्देशन-पत्र भरने का कार्य 11 जून से शुरू हुआ है। आज नाम निर्देशन-पत्र प्राप्‍त करने का अंतिम दिन था।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि महापौर पद के लिए नगरपालिक निगम मुरैना में 7, ग्‍वालियर में 12, सागर में 11, सतना में 3, रीवा में 14, सिंगरौली में 15, कटनी में 5, जबलपुर में 17, छिंदवाड़ा में 6, भोपाल में 12, देवास में 5, खण्‍डवा में 8, बुरहानपुर में 8, इंदौर में 12, उज्‍जैन में 3 और रतलाम में 13 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किये गए हैं।

पार्षद पद के लिए जिला भोपाल में 300, श्‍योपुर में 205, मुरैना में 921, भिंड में 1256, ग्वालियर में 709, दतिया में 406, शिवपुरी में 1025, गुना में 650, अशोकनगर में 520, सागर में 1259, टीकमगढ़ में 971, छतरपुर में 1543, दमोह में 588, पन्‍ना में 410, सतना में 918, रीवा में 1125, सीधी में 188, सिंगरौली में 262, शहडोल में 349, अनूपपुर में 393, उमरिया में 318, कटनी में 203, जबलपुर में 729, बालाघाट में 415, सिवनी में 330, नरसिंहपुर में 337, छिंदवाड़ा में 738, बैतूल में 10, हरदा में 169, नर्मदापुरम में 870, रायसेन में 847, विदिशा में 724, सीहोर में 888, राजगढ़ में 766, आगर-मालवा में 651, शाजापुर में 482, देवास में 634, खण्डवा में 167, बुरहानपुर में 337, खरगोन में 601, बड़वानी में 126, झाबुआ में 42, धार में 68, इंदौर में 781, उज्‍जैन में 607, रतलाम में 804, मंदसौर में 424, नीमच जिले में 730 तथा निवाड़ी जिले में 358 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किये गये हैं।

ऑनलाइन प्राप्त नाम निर्देशन-पत्र

नगरीय निकाय निर्वाचन में अब तक महापौर पद के लिए 3 और पार्षद पद के लिए 1991 अभ्‍यर्थियों ने ऑनलाइन नाम निर्देशन-पत्र प्रस्‍तुत किया है।

नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 20 जून को

नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 20 जून को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 22 जून (अपरान्ह 3 बजे तक) है। इसी दिन अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन होगा। प्रथम चरण का मतदान 6 जुलाई और दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। प्रथम चरण की मतगणना और परिणाम की घोषणा 17 जुलाई और दूसरे चरण की मतगणना और परिणाम की घोषणा 18 जुलाई को सुबह 9 बजे से होगी। निर्वाचन 347 नगरीय निकायों में होगा। इनमें 16 नगरपालिक निगम, 76 नगर पालिका परिषद और 255 नगर परिषद हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.