प्रदेश में 154 कोरोना पॉजिटिव मिले

Updated on 06-03-2022 10:27 PM

भोपाल मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। शनिवार को 49 हजार जांच में 154 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इंदौर में सबसे ज्यादा 21 मरीज मिले हैं। प्रदेश में अभी 1312 एक्टिव केस हैं।

राज्य के अलग-अलग अस्पतालों में 109 मरीज भर्ती हैं। इनमें 12 मरीज गंभीर हैं। भोपाल में सबसे ज्यादा 42 भर्ती मरीजों में से 7 और इंदौर में भर्ती 6 में से 2 गंभीर हैं। प्रदेश में अब तक 10 लाख 40 हजार 55 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 28 हजार 7 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 733 लोगों की जान जा चुकी है। शनिवार को एक दिन में 400 मरीज ठीक हुए।

23 जिलों में नए केस नहीं

शनिवार को प्रदेश के 23 जिलो में कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला हैं। आगर मालवा, बड़वानी, भिंड, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दतिया, धार, कटनी, खंडवा, मंदसौर, मुरैना, नीमच, निवाड़ी, पन्ना, राजगढ़, रतलाम, रीवा, शाजापुर, श्योपुर, सीधी, टीकमगढ़, उज्जैन में शनिवार को कोई नया केस नहीं मिला। 

इंदौर में सबसे ज्यादा मरीज

प्रदेश में 6 जिलो में 10 से ज्यादा नए केस मिले हैं। इंदौर में सबसे ज्यादा 21 पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा भोपाल में 16, बालाघाट में 20, जबलपुर में 14,  रायसेन में 15, उमरिया में 11 नए केस मिले हैं। इसके अलावा बाकी जिलों में 10 से कम नए केस आये हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.