नवरात्र पर मैहर में ठहरेंगी 16 सुपरफास्ट ट्रेनें

Updated on 26-03-2022 06:00 PM

भोपाल   नवरात्र के दौरान मैहर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के मददेनजर रेलवे ने यहां 16 सुपरफास्ट ट्रेनों को रोकने का निर्णय लिया  है।  रेलवे के इस फैसले से जबलपुर से मैहर जाने वाले यात्रियों को नवरात्र पर राहत मिलेगी यह ट्रेन है 2 अप्रैल से मैहर स्टेशन पर रुकेगी। दरअसल नवरात्र मेले पर मैहर में श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में आने को लेकर रेलवे द्वारा समुचित व्यवस्थाएं प्रारंभ कर दी गई है।

 जिसके तहत मैहर स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि के साथ 16 सुपरफास्ट मेल एक्सप्रेस गाड़ियों का मैहर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव भी सुनिश्चित किया गया है।इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्वरंजन ने बताया कि नवरात्र मेले को देखते हुए जबलपुर रेल मंडल ने आगामी 2 अप्रैल से 16 अप्रैल तक के लिए मैहर में 16 यात्री गाड़ियों को रोका जाएगा।

इन ट्रेनों को मैहर स्टेशन में रोका जाएगा : रेलवे ने मैहर स्टेशन में कुर्ला गोरखपुर, कुर्ला छपरा, चेन्नई छपरा, सिकंदराबाद दानापुर, वलसाड मुजफ्फरपुर, एलटीटी गुवाहाटी, सूरत छपरा, तथा एलटीटी प्रयागराज ट्रेन को आने और जाते समय दोनों दिशाओं में विशेष ठहराव स्वीकृत किया है। जिसे मिलाकर अब मैहर में 36 जोड़ी यात्री गाड़ियों का ठहराव हो गया है। नवरात्र पर्व को देखते हुए ट्रेनों के ठहराव के साथ अन्य सुविधाओं का भी इजाफा किया गया है।  स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने तथा शीतल पेयजल समुचित मात्रा में उपलब्ध कराने के साथ ही अन्य सुविधाओं की ओर भी ध्यान दिया जा रहा है।

इसके साथ ही मैहर मेले में रेलवे के स्वयंसेवी संस्था भारत स्काउट एंड गाइड तथा सेंट जान एंबुलेंस ब्रिगेड के सदस्य भी प्राथमिक चिकित्सक के लिए मेला अवधि में मैहर में उपस्थित रहेंगे।जबलपुर रेल मंडल के कमर्शियल विभाग ने इस बार मैहर में यात्रियों की सुविधाओं के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले हैं। इसके साथ ही रेलवे ने यहां पर स्थित कर्मचारियों की तैनाती की है ताकि टिकट वितरण में किसी तरह की परेशानी ना आए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.