मार्च माह में 19 हजार 251 लाभार्थियों को 163 करोड़ का ऋण स्वीकृत

Updated on 31-03-2022 03:25 PM

भोपाल प्रतिमाह रोजगार दिवस के माध्यम से युवाओं को रोजगार एवं स्व-रोजगार से जोड़ने के लिए मुहिम चलाई जा रही है, जो सरकार की प्रत्येक युवा को रोजगार देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह बात आईटीआई गोविन्दपुरा में बुधवार को हुए रोजगार दिवस कार्यक्रम के अवसर पर अतिथियों ने व्यक्त किया।कार्यक्रम में रोजगार बोर्ड के अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा और क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर उपस्थित थे।

विधायक श्रीमती गौर ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में युवा वर्ग मध्यप्रदेश के विकास में बराबरी से सहयोग दे रहा है। रोजगार मेले के माध्यम से विभिन्न कंपनियों के साथ समझौता एवं एग्रीमेंट कर तत्काल भर्ती कर युवाओं को रोजगार दिलाया जा रहा है। प्रदेश का युवा हर चुनौती का सामना करने का माद्दा रखता है।  युवा वर्ग की उर्जा एवं साहस को राष्ट्र निर्माण में  मध्यप्रदेश सरकार बखूबी  उपयोग कर रही है, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश को साकार करने में युवा वर्ग की अहम भूमिका है जो रोजगार दिवस अभियान के माध्यम से पूर्ण की जा रही है।

श्रीमती गौर ने युवाओं का आव्हान किया कि युवा वर्ग अवसरों का अधिकाधिक लाभ लें। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार एवं स्व-रोजगार से जोड़ने के लिए चौतरफा प्रयास कर रही है।

रोजगार बोर्ड के अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लगातार रोजगार और स्वरोजगार के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं वह अपने आप में एक स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर हो रहे हैं। पहले इंजीनियर कॉलेज को छोड़कर अन्य किसी कॉलेज, आईटीआई में कैम्पस सिलेक्शन के बारे में सोच भी नहीं सकते थे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़ने के लिए कई योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना, मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन आदि अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा हैं।

 बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेन्द्र बिलथरे ने कहा कि आज का युवा शासकीय नौकरी के अलावा अन्य कई माध्यमों से रोजगार एवं स्व-रोजगार से जुड़ रहा है। पहले युवाओं को बैंक से ऋण मिलना बहुत मुश्किल होता था लेकिन वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा अभिनव पहल के तहत गारंटर बनकर स्व-रोजगार के लिए आसानी से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि युवा अपनी क्षमताओं का पूर्ण सदुपयोग कर स्वयं के रोजगार के साथ - साथ अन्य लोगों को भी रोजगार दाता बनें और आत्मनिर्भर बनकर प्रदेश के विकास में सहयोग करें।

मार्च 2022 में भोपाल जिले में विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं के अंतर्गत 19 हजार 251 हितग्राहियों को लाभांवित किया गया। जिन्हें 163 करोड़ का ऋण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उन्हीं में से 20 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से ऋण स्वीकृति पत्रक एवं चैक प्रदान किए। साथ ही मार्च 2022 में विभिन्न रोजगार मेलों के माध्यम से 1 हजार 214 युवाओं को प्राथमिक रूप से चयनित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से मैन्यूफैक्चरिंग, बीपीओ, इंश्योरेंस, फूड प्रोसेसिंग एवं माकर्टिंग क्षेत्र की विभिन्न कंपिनयों, पेटीएम, श्रीराम फायनेंस, मैग्नम बीपीओ, एचडीबी फायनेंस, गोकास्ट बायो आदि मुख्य चयनकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में मेलों में चयनित उन्हीं युवाओं में से 5 युवाओं को प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

रोजगार दिवस पर कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने रीवा में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन को सुना एवं उनके द्वारा की गई घोषणाओं का ताली बजाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत ऋतुराज सिंह, एलडीएम, डीआईसी जीएम कैलाश मानेकर सहित अन्य अधिकारी एवं आईटीआई के प्राचार्य, शिक्षक तथा बड़ी संख्या युवा विद्यार्थी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.