किलकारी शिविर में 182 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, कलेक्टर ने शिविर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Updated on 04-09-2022 05:53 PM
जिला अस्पताल में किलकारी अभियान के तहत हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य रक्षा तथा खून चढ़ाने के लिए विकासखण्डवार शिविर लगाए जा रहे हैं। गोविंदगढ़ तथा रायपुर कर्चुलियान विकासखण्ड की 182 गर्भवती महिलाओं की जिला चिकित्सालय में जांच की गई। कलेक्टर मनोज पुष्प तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण करके शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कलेक्टर ने सिविल सर्जन तथा अन्य डॉक्टरों को निर्देश देते हुए कहा कि शिविर में आने वाली प्रत्येक गर्भवती महिला की पूरी जांच करे। आवश्यक होने पर उन्हें खून चढ़ाएं। गंभीर एनिमिक महिलाओं को भर्ती करके उनका समुचित उपचार करें। गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य की रक्षा हर हाल में की जाएगी। शिविर में यदि बड़ी संख्या में महिलाएं आ रही हैं तो उनके उपचार के लिए सिविल सर्जन अतिरिक्त अमला तैनात करें। किसी भी स्थिति में कोई गर्भवती महिला बिना जांच और उपचार के जिला अस्पताल से वापस नहीं जाएगी। कलेक्टर ने शिविर में जांच कराने आई महिलाओं तथा उनके परिजनों से शिविर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एनएन मिश्रा ने बताया कि शिविर में गोविंदगढ़ तथा रीवा विकासखण्ड की 79 एवं रायपुर कर्चुलियान विकासखण्ड की 103 गर्भवती महिलाओं की पूरी जांच की गई। जिसमें एएनसी जांच, सोनोग्राफी एवं खून की जांच शामिल थी। कुछ महिलाओं में ह्मदय रोग संबंधी कठिनाई चिन्हित की गई उनका समुचित उपचार किया जा रहा है। जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए 100 बेड का स्पेशल वार्ड बनाया गया है। महिलाओं की देखभाल के लिए अलग से नर्सों की टीम तैनात की गई है। जांच तथा उपचार के लिए भी अलग से दल तैनात है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ पीके गुप्ता, डॉ विकास, डीपीएम अर्पिता सिंह, तथा अन्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.