गुफा मंदिर प्रांगण में भगवान परशुराम की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण, अवधेशानंद गिरि बोल

Updated on 04-05-2022 07:18 PM

भोपाल गुफा मंदिर में अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर गुफा मंदिर प्रांगण में भगवान परशुराम जी की 21 फीट की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में 5100 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इसमें जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि, गुफा मंदिर के महंत रामप्रवेशदास महाराज, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, पूर्व  मंत्री पीसी शर्मा सहित बड़ी संख्या में शहर के लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर जूना पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज ने ऐलन मस्क, विल गेट्स और वारेन वफेट को लेकर बड़ा बयान दिया।

उन्होंने कहा कि आजकल बहुत चल रहा है, डोनेशन और चेरेटी। यह छोटे शब्द हैं। यह ऐलन मस्क, बिल गेट्स और वारेन वफेट जैसे लोग सम्मानीय होंगे। मैं भी उनका सम्मान करता हूं, लेकिन अगर सच में चैरिटी सीखना है, तो भगवान परशुराम के चरणों में आएं।

जब-जब विश्व में अत्याचार और आतंक बढ़ा है, तब-तब परशुराम ने दुष्टों का नाश किया है। उन्होंने एक दो बार नहीं 25 बार धरती को दान दिया है। उनके बड़ा दानी कौन हो सकता है। यह बात अवधेशानंद गिरि ने 3 मई मंगलवार को भगवान परशुराम की 21 फीट ऊंची अष्टधातु की प्रतिमा का अनावरण अवसर पर कही। इससे पहले 5100 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा निकाली।

मुख्यमंत्री ने बीमारू राज्य से अच्छा बना दिया

भगवान परशुराम की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मप्र बीमारू राज्य हुआ करता था, जो अब सबसे अच्छा राज्य बन गया है। यह श्रेय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ही जाता है। मुख्यमंत्री के बारे में कहा कि देश के बहुत बड़े नेता हैं, जो देश का भविष्य हैं। हम पहले हिन्दू हैं, इसके बाद जाति है। हम लोग यदि जातियों में नहीं बंटे होते तो आक्रमणकारी हमको बंधक नहीं बनाते।

हिंदू पर बड़ा संकट

अवधेशानंद गिरी महाराज बोले हम हिंदू हैं। उसके बाद किसी जाति में होंगे। पहले हम हिंदू हैं। आज हिंदू समाज के सामने बड़ा संकट है, तो पहले हम हिंदू हैं, सनातनी हैं। हम पहले वैष्णव हैं। हम पहले भारतीय हैं और भारत माता की संतान पहले हैं। इसके बाद कुछ और भी हैं। जाति के साथ हम एक-दूसरें को नहीं जोड़ें। जातियां हमारी निधि हैं। जाति हमारा सौंदर्य हैं। जातियां हमारी संपदा हैं। जातियों से हमारे सामाजिक सरोकार हैं। ये जातियों में हम बटे होते तो कब के फिरंगी और आतताई हमें नष्ट करके चले गए होते। जातियों का सौंदर्य ही है ऐसा जो हम बचे रहे, समुदायों में बचे रहे। साहस के साथ बात कह रहा हूं। सब में परमात्मा एक ही है। इस दृष्टि से कह रहा हूं कि सभी जातियां समान हैं,और सभी जातियां महान है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.