मप्र में 74 हजार 848 सैंपलों की जांच में मिले 2612 मरीज

Updated on 12-02-2022 06:17 PM

भोपाल   मध्यप्रदेश में कोरोना के गुरुवार को  74 हजार 848 सैंपलों की जांच में 2612 मरीज मिले हैं। कोरोना की यह संक्रमण दर तीन फीसद रही।22 जनवरी को  तीसरी लहर में यह दर 13.4 फीसद तक पहुंच गई थी, जबकि दूसरी लहर में 16 अप्रैल 2021 को संक्रमण दर 16 फीसद तक पहुंची थी। कोरोना मरीजों की संख्या में भी लगातार कमी रही है। इसके पहले बुधवार को 74 हजार 583 सैंपलों की जांच में 2742 मरीज मिले थे। बैतूल, इंदौर और जबलपुर में एक-एक मरीज की मौत भी हुई है। प्रदेश में फिलहाल 26 हजार 179 सक्रिय मरीज हैं।

 इनमें 535 मरीज निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। बाकी होम आइसोलेशन में हैं। इस तरह सक्रिय मरीजों में से दो प्रतिशत रोगी अस्पतालों में भर्ती हैं। यह आंकड़ा तीसरी लहर की शुरुआत में छह प्रतिशत तक था। इसके बाद से मरीज कम होते हुए डेढ़ प्रतिशत तक गया था। अब हफ्ते भर से लगातार बढ़ते हुए दो फीसद पर गया है।हर दिन मिलने वाले मरीजों की सर्वाधिक संख्या के मामले में मध्य प्रदेश गुरुवार को देश के में छठवें नंबर पर रहा। सबसे ज्यादा 18 हजार 420 मरीज केरल में मिले।

 बाकी राज्यों में एक दिन में मिले मरीजों की संख्या 6248 से नीचे रही। सर्वाधिक सक्रिय मरीजों की संख्या के मामले में प्रदेश सातवें नंबर पर है। देश भर में कुल सक्रिय मामलों में मध्य प्रदेश में ढाई प्रतिशत हैं।प्रदेश में स्वस्थ् होने की औसत दर- 96.4 है। अब तक जांचे गए सैंपलों में  3.8 प्रतिशत पाजिटिव मरीज मिले। प्रदेश में प्रति 10 लाख पर 3.13 लाख मरीज मिले। संक्रमितों में एक प्रतिशत मौत हुई। एक सप्ताह में औसत रोज 3759 मरीज मिले। पिछले सप्ताह में हर दिन औसत मरीज 7656  मिले।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.