राजधानी में मिले 297 कोरोना मरीज, एक की मौत

Updated on 17-02-2022 06:57 PM

  भोपाल   राजधानी में कोरोना के 297 नए मरीज मिले। 4989 सैंपलों की जांच में इतने मरीजों की पहचान हुई है। इस तरह संक्रमण दर 5.95 फीसदी रही। बुधवार को कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा पिछले कुछ दिनों की लगातार गिरावट के बाद एक बार फिर बढ़ गया। भोपाल इससे पहले मंगलवार को 283 और सोमवार को 287 नए मरीज मिले थे। बुधवार को भोपाल में कोरोना से एक मरीज की मौत भी हुई। इससे पहले लगातार दो दिन तक कोरोना से मौतों का आंकड़ा शून् था। हालांकि अब कोरोना के नए मामलों की तुलना में स्वस् होने वालों की तादाद लगातार बढ़ रही है। नतीजतन, कोरोना के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा भी घट रहा है।

फिलहाल भोपाल में भोपाल में 2760 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 93 मरीज मरीज निजी सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। बाकी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। यहां पर यह भी बता दें कि भोपाल में कोरोना के अब तक कुल 170841 मरीज मिल चुके हैं। राजधानी के शाहपुरा थाने में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रजनीश शुक्ला की बुधवार सुबह कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। संक्रमित होने के बाद वह एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे।

शाहपुरा थाना पुलिस के मुताबिक सात फरवरी को रजनीश की कोरोना जांच की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। इसके बाद उनका अवकाश स्वीकृत कर होम क्वारंटाइन की सलाह दी गई थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें अरेरा कालोनी में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह 10 बजे रजनीश की मौत हो गई। बता दें कि कोरोना को लेकर आजकल लोग पूरी तरह से लापरवाह हो गए है और उन्होंने सावधानी बरत लगभग बंद ही कर दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.