कोरोना से इंदौर में 3, भोपाल में 1 और मौत

Updated on 09-02-2022 04:12 PM

भोपाल ।कोरोना की तीसरी लहर का पीक गुजरने के बाद नए मरीजों में रोजाना कमी रही है। भोपाल में 610 केस मिलने के साथ 1 मौत भी रिपोर्ट हुई है। इंदौर में भी 3 मौतें रिपोर्ट हुईं। 335 नए केस आए। भोपाल में संक्रमण दर 13 प्रतिशत से ज्यादा है, इंदौर में यह कम होकर 4 प्रतिशत पर गई है। जबलपुर में भी 160 मरीज मिले हैं। ग्वालियर में 28 मरीज मिले।

राजधानी में 25 दिन बाद संक्रमण दर सबसे कम 13.4 प्रतिशत आई। सोमवार को भोपाल में 4548 लोगों के सैंपल लिए गए और इनमें से 610 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आई। इसके पहले 12 जनवरी को 6707 लोगों की सैंपलिंग हुई थी और इनमें से 863 पॉजिटिव आए थे। तब संक्रमण दर 13 प्रतिशत थी। इसके बाद से अब तक लगातार संक्रमण दर 15 से 26 के बीच बनी रही।

इंदौर में रिकवरी रेट 96.66 प्रतिशत हुआ

इंदौर में 9489 सैंपल की जांच में 335 नए संक्रमित सामने आए। अब शहर में कुल मरीजों का आंकड़ा 2,04,982 पर पहुंच गया है। इनमें से 1,98,128 मरीज स्वस्थ होकर लौट भी चुके हैं। यानी रिकवरी रेट 96.66 प्रतिशत हो गया है। 3 नई मौत के साथ कुल मौतों का आंकड़ा 1448 हो गया है। जिले में अब एक्टिव केस 5406 बचे हैं।

वैरिएंट का पता लगाने डीआरडीई भेजे 15 सैंपल

ग्वालियर में कोरोना के मरीज तेजी से घट रहे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो जिस तरह से कोरोना के नए मरीजों की संख्या लगातार कम होती जा रही है, उसे देखकर लग रहा है कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर अब विदाई की ओर है। शहर में कोरोना वायरस का कौन सा वैरिएंट एक्टिव है? यह पता लगाने के लिए जीआरएमसी के वायरोलॉजी लैब से 15 सैंपल डीआरडीई लैब जांच के लिए सोमवार को भेजे गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.