अज्ञात वाहन की टक्कर से विदिशा के 3 पत्रकारों की मौके पर ही मौत, CM ने जताया शोक

Updated on 29-11-2022 06:45 PM
जिले के तीन पत्रकारों की सलामतपुर के पास भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना सलामतपुर रामाखेड़ा जोड़ पर सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे हुई। तीनों पत्रकार भोपाल में साप्ताहिक अखबार प्रकाशित करने के लिए गए थे, वापस विदिशा लौटते समय ये हादसा हुआ। मरने वालों में विदिशा प्रेस क्लब संघ के अध्यक्ष राजेश शर्मा भी शामिल हैं। जिले में पिछले कई वर्षों से साप्ताहिक अखबार का प्रकाशन करने वाले पत्रकार सुनील शर्मा, नरेंद्र दीक्षित और प्रेस क्लब संघ अध्यक्ष राजेश शर्मा सोमवार को सुबह के समय बाइक से भोपाल गए थे। वे अक्सर अखबार छपवाने के लिए हफ्ते में एक बार भोपाल प्रिंटिंग प्रेस जाया करते थे। सोमवार को वे छपाई का आर्डर देने के लिए गए थे। रात में भोपाल से विदिशा लौटते वक्त सलामतपुर लांबाखेड़ा जोड़ पर एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी।
जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चकनाचूर हो गई और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। दो के शव आसपास ही मिले जबकि एक शव सड़क से करीब 20 फीट दूर मिला। मृतक राजेश शर्मा के तीन बच्चे हैं सबसे छोटा बेटा एक साल का है वह अरिहंत विहार में रहते थे। सुनील शर्मा डंडापुरा में रहते थे उनकी एक बेटी और एक बेटा है पत्नी शिक्षक है। वहीं मृतक नरेंद्र दीक्षित बंटीनगर क्षेत्र में रहते थे। घटना की जानकारी मिलते ही विदिशा से कई साथी पत्रकार और उनके मित्र घटना स्थल पर पहुंच गए थे। सलामतपुर थाना प्रभारी देवेंद्र पाल ने बताया कि तीनों को सांची अस्पताल भेजा गया है। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मौके पर उनकी बाइक मिली है। टक्कर मारने वाले ट्रक चालक को बेरखेड़ी चौराहे के पास पकड़ लिया है।

इस दर्दनाक हादसे पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताते हुए दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि प्रकट की है। साथ ही उन्‍होंने मृतकों के परिजनों को 04-04 लाख रुपये सहायता राशि देने की भी घोषणा की। उन्‍होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा और पत्रकार साथी सुनील शर्मा एवं नरेंद्र दीक्षित के दुर्घटना में निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। दिवंगत श्री राजेश शर्मा जी, श्री सुनील शर्मा जी और श्री नरेंद्र दीक्षित जी का परिवार स्वयं को अकेला न समझें, दुःख की इस घड़ी में हम सब शोकाकुल परिवार के साथ हैं। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए सहायता राशि प्रदान की जायेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.