राजधानी की सड़कों पर दौड़ेंगी 300 सीएनजी बसें

Updated on 27-04-2022 05:48 PM

भोपाल भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) द्वारा शहर को डीजल बसों के प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए 300 सीएनजी बसों को भोपाल की शहर में उतारने का लिया गया फैसला जल्? ही अमल में आने वाला है। अगले माह से इसकी शुरुआत हो जाएगी। पहले चरण में मई से 100 सीएनजी सिटी बसें शहर की सड़कों पर दौड़ती हुई नजर आएंगी। इन बसों का संचालन करने का दायित्व हैदराबाद की कंपनी इनक्यूबेट सॉफ्टटेक प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है।

सीएनजी बसों के संचालन में कोलार को जोड़ते हुए मार्ग तय किए जाऐंगे, क्योंकि कोलार एक ऐसा क्षेत्र है जहां पर सरकारी और गैर-सरकारी कर्मचारी और व्यापारीगण रहते हैं और हर रोज अपने वाहनों से मुख्? शहर में आवागमन करते हैं। यहां के लोगों को आरामदायक बस की यात्रा करने का मौका मिल सकेगा। सीएनजी बसों के संचालन पर बीसीएलएल को रायल्टी मिलेगी। बसों के दोनो तरफ और पीछे की ओर जो भी विज्ञापन लगाए जाएंगे, उन विज्ञापनों से जो भी राजस्व मिलेगा, वह बीसीएलएल का होगा, इसमें बस मालिक का एक रूपए भी शेयर नहीं रहेगा। इस तरह से प्रतिमाह लाखों रूपए का फायदा बीसीएलएल को होगा। सीएनजी बसों की खासियतों को देखें तो इन बसों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे रहेंगे। बसें जीपीएस सिस्टम से लैस होंगी। एलईडी बोर्ड बस के चारों तरफ लगा रहेगा, जो बसों के मार्ग बताएगा। एक बस में 38 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था रहेगी।

सीएनजी बस खरीदने पर अनुदान

कंपनी को अमृत योजना के तहत सीएनजी बस खरीदने पर अनुदान भी दिया गया है। एक बस की कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। इसको खरीदने पर लगभग 40 प्रतिशत अनुदान में सौ फीसदी अनुदान का शेयर देखें तो 17 प्रतिशत नगर निगम, 33 प्रतिशत केन्द्र सरकार, 50 प्रतिशत राज्य सरकार ने अनुदान की राशि दी है। इस प्रकार एक सीएनजी बस खरीदने पर 12 लाख का अनुदान मिला है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.