36वें नेशनल गेम्स का आयोजन 29 सितंबर से गुजरात में

Updated on 22-09-2022 05:20 PM

सात साल के लंबे अंतराल के बाद गुजरात में 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने जा रहा है। इसमें 36 खेलों में देश के लगभग 7 हजार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने बुधवार को टी. टी. नगर स्टेडियम में नेशनल गेम्स की तैयारियों की समीक्षा की। मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि इस वर्ष मध्यप्रदेश के खिलाड़ी 26 खेलों में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। मध्यप्रदेश के लगभग 300 खिलाड़ी इस नेशनल गेम्स का हिस्सा होंगे।

श्रीमती सिंधिया ने बताया कि वर्ष 2015 में तिरुवनंतपुरम में हुए नेशनल गेम्स में मध्यप्रदेश 23 स्वर्ण, 27 रजत और 41 कांस्य पदक के साथ छठवीं रैंक पर था। वर्तमान में मध्यप्रदेश में हर विधा के खिलाड़ियों को न सिर्फ अंतराष्ट्रीय स्तर की अधो-संरचना की सुविधा उपलब्ध है, बल्कि विदेशी प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण के अलावा खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य इंज्यूरी, स्पोर्ट्स साइंस आदि पर भी गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष नेशनल गेम्स में मध्यप्रदेश बेहतर उपलब्धियों के साथ अपना परचम लहरायेगा।

संचालक खेल एवं युवा कल्याण रवि कुमार गुप्ता ने नेशनल गेम्स की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं ओफिसियल्स को दिए जाने वाले किट की जानकारी दी। खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने 36वें नेशनल गेम्स के खिलाड़ियों को दिए जाने वाले किट और किट बैग का अनावरण भी किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.