राजधानी में 5 दिन में रोपे जाएंगे 4 लाख पौधे

Updated on 02-03-2022 04:55 PM

भोपाल राजधानी भोपाल में 5 दिन के भीतर करीब 4 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत महाशिवरात्रि से की गई। कलेक्टर, निगम कमिश्नर समेत सरकारी अमला मंगलवार सुबह मनुभावन टेकरी पर पहुंचा और करीब 400 पौधे रोपे। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने मोबाइल पर सेल्फी ली और फोटो वायुदूत (अंकुर) एप पर अपलोड भी की। अन्य अफसर और कर्मचारियों ने भी ऐसा ही किया।

1 से 5 मार्च तक पौधरोपण अभियान चलेगा। इस दौरान पौधरोपण करने वाले लोगों को मोबाइल फोन में वायुदूत एप अपलोड कर पौधे का फोटो डालना होगा। इन्हें वृक्षवीर वृक्ष वीरांगना कहा जाएगा। कलेक्टर ने विभागों को बड़े स्तर पर पौधे लगाने के लिए टॉरगेट भी दिए हैं। इनमें जिला पंचायत वन विभाग को 1 लाख, कॉलेजों को 50 हजार, आंगनबाडिय़ों में 20 हजार, खाद्य विभाग को 10 हजार, रहवासी समितियों को 50 हजार 50 हजार पौधों का टॉरगेट दिया है।

पोर्टल और नंबर कराना होगा रजिस्ट्रेशन

इस अभियान से जुडऩे वाला हर व्यक्ति पोर्टल पर और विशेष रूप से बनाई गई मिस कॉल सेवा नंबर 0755-2706666 पर मिस कॉल देकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। तीन स्टेप पर रोपे गए पोधे के फोटो अपलोड करना होंगे। इसके साथ ही 180 दिन तक पौधे की निगरानी भी करनी होगी।

निगम यहां करेगा पौधारोपण

नगर निगम ने कलियासोत, पक्षी विहार बीएचईएल, आदमपुर छावनी, माहोली दामखेड़ा एसटीपी के पास, छात्रावास लिंक रोड नं-1, गांधी नगर एयरपोर्ट, खानूगांव, स्वर्ण जयंती पार्क बीएचईएल, शहीद नगर और बरखेड़ा पठानी मेन रोड के किनारे पौधे लगाने का इंतजाम किया गया है। मंगलवार को हुए पौधारोपण के दौरान निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी कोलसानी, जिपं सीईओ विकास मिश्रा, एडीएम माया अवस्थी, संदीप केरकट्टा आदि मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.