अवैध शराब विक्रय करते 40 गिरफ्तार, 221 ली. अवैध शराब जप्त

Updated on 10-10-2022 06:48 PM

सार्वजनिक स्थल पर शराब का सेवन करने पर होगी कार्यवाही
अनूपपुर

माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के द्वारा नशे एवं अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए थे। माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार विगत 02 दिवस में अनूपपुर पुलिस के द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के 40 प्रकरणों में 221 लीटर अवैध शराब जप्त कर 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 15 व्यक्तियों एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले 08 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत होटल, लॉज एवं ढाबों में अवैध शराब विक्रय के संबंध में सघन चेकिंग करायी जा रही है। अवैध मादक पदार्थों का नशा कराने वाले 36 संभावित स्थानों एवं अवैध शराब पीने/पिलाने वाले 12 स्थानों की सघन चेकिंग की गयी है। आमजन को जागरूक करने हेतु 22 चिन्हित स्थानों पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया है।

 नशे/मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अनूपपुर पुलिस के द्वारा हेल्पलाईन नम्बर 6232266999 जारी किया गया है। एवं आमजनों से अपील की गई है, कि किसी भी प्रकार की अवैध मादक पदार्थों/अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन की सूचना इस नंबर पर दें। सूचना के संबंध में त्वरित कार्रवाई की जाएगी एवं सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णता गुप्त रखा जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.