नशामुक्ति अभियान में 42 हजार 660 लीटर अवैध शराब जप्त की

Updated on 12-10-2022 05:08 PM
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिये निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश में 8 अक्टूबर से आज दिनांक तक 4 दिनों में 42 हजार 660 लीटर अवैध शराब जप्त की गई है। इस अवधि में एनडीपीएस एक्ट में 360 प्रकरण दर्ज करते हुए 382 लोगों को आरोपी बनाया गया है। भोपाल में एक हुक्का-बार लाउंज पर कार्यवाही की गई है।

प्रदेश में नशे का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध एक साथ अभियान चला कर कार्यवाही की जा रही है। आठ अक्टूबर से आज दिनांक तक अवैध शराब के 5 हजार 764 प्रकरण दर्ज किये जाकर 5 हजार 790 व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है। सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वाले एक हजार 178 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। प्रदेश में इस अवधि में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 606 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किये गये हैं। धूम्रपान निषेध कानून में 606 प्रकरण दर्ज किये जाकर एक हजार 213 व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है।

रीवा में कफ सिरप की 7 हजार शीशियाँ पकड़ी
रीवा पुलिस ने अवैध नशा कारोबारियों से 25 क्विंटल महुआ लहान जप्त किया है। पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुए कफ सिरप की 7 हजार शीशियाँ भी पकड़ी हैं। जिले में विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर 500 लीटर अवैध शराब भी जप्त की गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.