कियोस्क संचालक को बंधक बनाकर लूटे 45 लाख

Updated on 04-02-2022 05:49 PM

 भोपाल   प्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास में कियोस्क संचालक को  परिवार सहित बंधक बनाकर 45 लाख रुपए लूट लिए। संचालक के घर के नीचे ही एटीएम मशीन है। उसमें कैश भरने के लिए रखे हुए 45 लाख रुपये लूटे गए हैं। इस पूरी वारदात को तीन बदमाशों ने अंजाम दिया। घटना रात 9 बजे की बताई जा रही है। तीन बदमाशों ने कियोस्क संचालक को एटीएम में रुपये फंसे होने का बहाना कर नीचे बुलाया और फिर बंधक बना लिया। एसबीआई बैंक के सामने रहने वाले कियोस्क संचालक विजय सिंघल ने बताया कि उसके घर के नीचे ही उसका कियोस्क है। उसमें पास की एक दुकान में हिटाची कंपनी का एटीएम लगा हुआ है। ऊपर की मंजिल पर वे परिवार के साथ रहते हैं। रात करीब 9 बजे तीन लोग यहां आए और कियोस्क के बाहर लिखे विजय सिंघल के नंबर पर उन्हें कॉल किया। कॉल पर कहा कि हमारे एटीएम में रुपये फंस गए है आप आकर थोड़ा मदद कर दो।

इस पर विजय नीचे की मंजिल पर गए और जैसे ही नीचे आकर चैनल खोला तो विजय के हाथ पैर बांध दिए। विजय की आवाज सुनकर उसकी पत्नी पूजा आई तो उसे भी बंधक बना लिया। इसके बाद तीनों लोग उन्हें ऊपर की मंजिल पर ले गए। यहां विजय के दोनों बच्चों को भी बांध दिया। इसके बाद अलमारी की चाबी लेकर घर की तलाशी शुरू की। नीचे एटीएम में रुपये रिफिल करने का टेंडर भी विजय के पास है। एटीएम के साथ कियोस्क के रुपये मिलाकर घर में 45 लाख रुपये रखे हुए थे। दो बैगों में बदमाश यह भरकर ले गए।तीन में से दो बदमाशों के पास माउजर थी। वे लोग दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए।

कियोस्क संचालक विजय के बेटे युग की रस्सी थोड़ी ढ़ीली थी जिससे उसने खुद को मुक्त कर लिया। इसके बाद उसने सभी लोगों को खोला और बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी। एसपी राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि अभी तलाश की जा रही है। ऐसा अनुमान है कि इसमें कोई लोकल का बदमाश भी शामिल रहा होगा।  तीनों ने अपने चेहरे को नकाब से ढंक रखा था। बताया जा रहा है कि इनमें एक का चेहरा विजय ने देखा है, लेकिन वह बदमाश अंजान था। फिलहाल पुलिस फरियादी को साथ लेकर आसपास बदमाशों की तलाश कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.