वन विहार में मनाया गया रातापानी अभयारण्य का 47वाँ स्थापना दिवस

Updated on 03-07-2022 06:55 PM

प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण 40 से ज्यादा बाघ और 249 प्रजाति के पक्षियों को अपने में समेटे रातापानी अभयारण्य का 47वाँ स्थापना दिवस आज वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में मनाया गया। प्रमुख सचिव वन श्री अशोक वर्णवाल ने अभयारण्य के स्थापना दिवस और यहाँ पर्यटकों को दी जा रही सुविधाओं के लिये प्रबंधन एवं संरक्षण से जुड़े अमले को बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि रातापानी अभयारण्य की स्थापना 2 जुलाई 1956 को हुई थी। रायसेन जिलें के औब्दुलागंज वन मण्डल में स्थित रातापानी अभयारण्य वन्य प्राणियों और पक्षियों के लिए उपयुक्त रहवास है, जो 8259 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विस्तारित है।

प्रदर्शनी का शुभारंभ

प्रमुख सचिव वन श्री वर्णवाल ने रातापानी अभयारण्य की धरोहर पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में भित्ती चित्र, जल-प्रपात, ऐतिहासिक महल, बावड़िया, पक्षी विविधताओं को प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने रातापानी अभयारण्य पक्षी सर्वेक्षण रिपोर्ट, वन-विहार इंसेक्ट सर्वे रिपोर्ट, वन विहार बटर फ्लाई कंजर्वेशन रिपोर्ट और वन विहार सोशल मीडिया प्लेट फार्म पोस्टर का विमोचन किया। साथ ही वन विहार साफ्टवेयर वेस्ड ऑनलाईन टिकिटिंग अपग्रेडेशन का शुभारंभ किया।

मुख्य वन संरक्षक एवं संचालक वन विहार श्री एच.सी. गुप्ता ने वन विहार की गतिविधियों और वन मण्डलाधिकारी औब्दुल्लागंज ने रातापानी अभयारण्य की संक्षेपिका प्रस्तुत की।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री आर.के गुप्ता, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री जसवीर सिंह चौहान सहित वन विभाग के अधिकारी और सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
Advt.