विक्रम विश्वविद्यालय में ओएमआर शीट में गड़बड़ी से सेकंड ईयर के 50 फीसदी विद्यार्थी हुए फेल

Updated on 03-11-2022 04:39 PM

उज्जैन
उज्जैन (Ujjain) के विक्रम विश्वविद्यालय (Vikram University) में विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में यहां बीकॉम सेकंड ईयर के 50 फीसदी विद्यार्थी या तो फेल हो गए हैं या फिर उन्हें पूरक आई है। विद्यार्थियों के रिजल्ट की यह बदहाली विश्वविद्यालय की गलत आंसर-की के कारण हुई है।

कुछ दिन पहले ही यह रिजल्ट जारी किया गया है लेकिन जब मूल्यांकन के बारे में जानकारी निकाली गई तो यह सामने आया कि आंसर की में गड़बड़ी होने के चलते यह सब हुआ है। गड़बड़ी सामने आते ही रिजल्ट का पुनर्मूल्यांकन करवाया गया और उसके बाद पूरक या फेल हुए 1937 विद्यार्थी पास हो गए।

नई शिक्षा नीति लागू किए जाने के बाद विश्वविद्यालय में ये पहली परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसके रिजल्ट ने विद्यार्थी और अधिकारियों सभी को चौंका दिया था। गोपनीय रूप से जांच पड़ताल करने के बाद यह जानकारी सामने आई कि रिजल्ट पर काम करने वाली फर्म को गलत आंसर-की दी गई थी।

यही वजह रही कि सही जवाब देने के बावजूद भी विद्यार्थियों को नंबर नहीं मिले। इसके अलावा कुछ विद्यार्थियों की ओएमआर शीट में गलत रोल नंबर और 2 गोले भरे जाने की जानकारी भी सामने आई है। ये पहली बार नहीं है जब विक्रम विश्वविद्यालय में मूल्यांकन में गड़बड़ी हुई है। कुछ दिनों पहले जब एलएलबी का पुनर्मूल्यांकन हुआ था उस समय भी कई विद्यार्थियों के नंबर बढ़े थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.