
भोपाल । मध्यप्रदेश में नगर निगम चुनाव के पहले चरण का मतदान आज 6 जुलाई बुधवार कों हो रहा हैं। एक ओर जहां लोग अपने शहर के मेयर और वार्ड के पार्षद को चुनने के लिए लाईनों में लगे है वहीं दूसरी ओर बुधवार सुबह-सुबह गैस सिलेंडर 50 रुपया मंहगा होने की खबर मतदाताओं के जोश को ठंडा करती नजर आ रही हैं।
महंगाई की आग में पहले से जल रहे आम आदमी को अब रसोई गैस सिलेंडर की तपिश भी झेलनी होड़ रही है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने बुधवार सुबह 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये का इजाफा कर दिया है। पेट्रोलियम कंपनियों के अनुसार, राजधानी भोपाल में अब घरेलू गैस सिलेंडर का रेट 50 रुपये बढ़कर 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अब 1,058.50 रुपये हो गई हैं। पिछले एक साल में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में करीब 215 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।
प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली, और सतना नगर निंगम में आज दिनांक 6 जुलाई को चल रहा हैं। वहीं दूसरे चरण में कटनी, रतलाम, देवास, रीवा, मुरैना नगर निगम में मतदान होना हैं। बढ़ती महंगा का असर इन चुनाव परिणामों में देखने मिल सकता हैं। पहले चरण के नतीजे 17 जुलाई और दूसरे चरण के नतीजे 18 जुलाई को घोषित किए जाएंगे।
रसोई गैस के दाम बढ़ने से कांग्रेस को बढ़ा मुद्दा मिल गया है, वहीं भाजपा बैकफुट पर आ गई है। कांग्रेस रसोई गैस के बढ़े दामों के लेकर मतदाताओं को अपनी ओर रिझाने में लगी है। मॅहगाई का मुद्दा चुनावो के अन्य चरणों में भी कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम कर सकता है।