चारधाम यात्रा पर गए भोपाल के 500 यात्री, जाम में फंसे, खाने - पीने को तरसे

Updated on 16-05-2024 11:12 AM
 भोपाल। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। हालात ऐसे हैं कि पहाड़ों में सड़कों पर 40-50 किलोमीटर लंबे जाम लग गए हैं। ऐसे में यात्रियों की मुसीबतें बढ़ गई हैं।

दरअसल, यहां बड़ी संख्या में यात्री बिना पंजीयन करवाए पहुंच गए, इस कारण यह स्थिति बन गई है। भोपाल से चारधाम यात्रा पर गए 500 से ज्यादा यात्री भी जाम में फंसे हुए हैं। इन्हें खाने-पीने से लेकर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कई लोग तो बिना दर्शन किए ही लौटने लगे हैं। जाम में फंसे तीर्थ यात्रियों ने बताया कि उत्तरकाशी-गंगोत्री मार्ग पर गंगनानी के पास जाम लगने से यात्री परेशान हो रहे हैं।

यात्रा पर गए अयोध्या नगर निवासी मनोज पांडेय ने बताया कि वह मित्रों के साथ 10 मई को चारधाम यात्रा के लिए निकले थे। उन्होंने बद्रीनाथ और केदारनाथ के दर्शन कर लिए हैं, किंतु गंगोत्री जाते समय बीच में 40 किमी लंबा जाम लगा मिला। पुलिस ने आगे जाने से मना कर दिया है, इसलिए जाम खुलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

हमारे कई साथी आगे निकल गए हैं। जाम के चलते रास्ते में कुछ भी खाने-पीने का सामान नहीं मिल रहा है। रास्ते में दुकानों पर पानी की बोतल से लेकर खाने-पीने का सामान खत्म हो गया है। नतीजतन, कई लोग बिना दर्शन किए लौट चुके हैं।

इसी तरह, अवधपुरी तुलसी टावर निवासी प्रदीप सोनी भी फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि वह परिवार के साथ आठ मई को चारधाम यात्रा के लिए निकले थे। बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे हैं और अगस्त मुनि के रास्ते में हैं। लंबा जाम होने के चलते करीब दो दिन उन्हें रास्ते में बनी झुग्गियों में किराये से रुककर रात काटनी पड़ी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.