प्रदेश के 8 जिलों में आदर्श स्नातक महाविद्यालय के लिए 536 वैकेंसी मंजूर,जल्द होगी भर्ती

Updated on 25-11-2022 04:07 PM

भोपाल
 उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा 8 जिलों के सरकारी कॉलेजों को रूसा परियोजना के तहत आदर्श स्नातक महाविद्यालय बनाया जा रहा है। इसलिए इन कॉलेजों में 536 रिक्त पद मंजूर किए गए हैं जिसमें से 336 प्रोफेशन एवं असिस्टेंट ऑफिसर और 200 पद एडमिनिस्ट्रेशन एवं ऑफिस स्टाफ के लिए हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि रूसा परियोजना के अंतर्गत 8 नए आदर्श स्नातक महाविद्यालय (दमोह, राजगढ़, बड़वानी, छतरपुर, गुना, खंडवा, सिंगरौली और विदिशा) में पद निकाले हैं। इसके लिए 336 शैक्षणिक और 200 अशैक्षणिक मिलाकर कुल 536 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह भर्ती प्रक्रिया कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया से पहले पूरी कर दी जाएगी।

उच्च शिक्षा विभाग के सूत्रों ने बताया कि न्यू वैकेंसी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 300, प्रिंसिपल 8, स्पोर्ट्स ऑफिसर 8, लाइब्रेरियन 8, हेड क्लर्क 8, अकाउंटेंट 8, सहायक ग्रेड एवं सहायक ग्रेड 1-2 8-8, सहायक ग्रेड-3 16, लैब टेक्नीशियन 40, बुक लिफ्टर 8, इसके अलावा वेटर, स्वीपर, चौकीदार और चपरासी सभी पदों पर भर्ती की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.