मध्यप्रदेश में 5G सेवा इसी महीने महाकाल लोक से शुरू होगी

Updated on 11-11-2022 04:59 PM

रिलायंस जिओ मध्यप्रदेश में 5G टेलीकॉम सर्विस की शुरुआत इसी महीने उज्जैन में महाकाल लोक से करेगी। इसके बाद 5G सर्विस इंदौर, भोपाल समेत अन्य शहरों में शुरू होगी। कंपनी महाकाल लोक, खजुराहो, भेड़ाघाट समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर 5G सर्विस का फ्री वाई-फाई जोन बनाएगी। मुंबई में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और जिओ कंपनी की चर्चा के दौरान इस बात पर निर्णय लिया गया।

बता दें कि नए साल में यानी 2023 में 11-12 जनवरी को इंदौर में इन्वेस्टर्स समिट होना है। इसी के लिए इन्वेस्टर्स को न्योता देने के लिए शिवराज सिंह गुरुवार को मुंबई गए हैं। यहां मुख्यमंत्री निवेशकों से वन टू वन मिले। उन्होंने इन्वेस्टर्स समिट में आने के लिए आमंत्रित किया। सीएम ने निवेशकों से प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।

उज्जैन से शुरू होगी 5 जी सेवा
बताया जा रहा है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान की रिलायंस जिओ कंपनी से हुई चर्चा में तय हुआ कि मध्यप्रदेश में इसी माह जिओ 5 जी सेवा की शुरूआत की जाएगी, ये सेवा सबसे पहले उज्जैन महाकाल लोक से शुरू होगी, जिसके बाद इंदौर, फिर भोपाल और अन्य एमपी के शहरों में शुरू किया जाएगा। इस दौरान ये भी तय हुआ कि जिओ 5 जी सेवा महाकाल लोक सहित खजुराहो भेड़ाघाट जैसे पर्यटन स्थलों में पर फ्री वाइफाई जोन लगाए जाएंगे। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा विभिन्न नामी कंपनियों और रियल एस्टेट क्षेत्रों में काम कर रही कंपनियों से चर्चा की।

अनंत अंबानी से मिले सीएम शिवराज
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में सीएम शिवराज सिंह चौहान मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी से मिले। इस दौरान जिओ 5 जी की शुरूआत को लेकर उनकी चर्चा हुई, जिसमें उन्होंने महाकाल लोक से जिओ 5 जी सेवा शुरू करने का निर्णय लिया।

इन शहरों से होगी शुरुआत
मुंबई दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उद्योगपतियों से चर्चा के बाद कहा कि प्रदेश में जल्द ही 5G सर्विस सुविधा मिलेगी, इसके लिए काम जारी है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि से रिलायंस जियो की चर्चा के दौरान यह तय किया गया कि रिलायंस जियो 5G टेलीकॉम सेवाओं की शुरुआत मध्यप्रदेश में उज्जैन स्थित श्री महाकाल महालोक से इसी माह से करेगा. बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से यह सुविधा इसी महीने से मिलनी शुरू हो जाएगी.

सीएम शिवराज ने कहा कि उज्जैन के बाद 5G सेवाओं की शुरुआत इंदौर, भोपाल सहित राज्य के कुछ अन्य बड़े शहरों से होगी. इसके लिए भी रिलायंस जियो से चर्चा पूरी हो चुकी है. इस सुविधा का लाभ प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले इसके प्रयास किए जा रहे हैं.

पर्यटन स्थलों पर फ्री वाइ फाई जोन बनाने की प्लानिंग
इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि श्री महाकाल लोक के अलावा प्रदेश के कुछ पर्यटन स्थलों को फ्री वाईफाई जोन बनाया जाएगा, जैसे खजुराहो, भेड़ाघाट, पचमढ़ी जैसे पर्यटन स्थलों में पर्यटकों को 5g सर्विस की सुविधा मिल सके, इसके लिए इन स्थानों पर फ्री वाईफाई जोन स्थापित किया जाएगा. सीएम शिवराज का यह ऐलान प्रदेश के लोगों के लिए अच्छी खबर माना जा रहा है, क्योंकि प्रदेश में अब 5G सुविधा मिलेगी.

बता दें कि जैसे ही 5जी सर्विस पूरी तरह से तेज इंटरनेट के लिए जरूरी है, इससे आपको हाई स्पीड इंटरनेट एक्सपीरियंस मिलने लगेगा, यह एक ऐसी सर्विस है जिसका इंतजार हर किसी को है क्योंकि हाई स्पीड इंटरनेट आज लोगों की जरूरत बन गया और 5 जी सर्विस आने के बाद लोगों को हाई स्पीड इंटरनेट चलाने का एक्सपीरियंस मिलेगा.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.