अहमदाबाद बम ब्लास्ट में मप्र के 6 दोषियों को फांसी

Updated on 19-02-2022 05:37 PM

 भोपाल अहमदाबाद सीरियल बम ब्लास्ट केस में मध्यप्रदेश के 6 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है, वहीं कुल 11को उम्रकैद की सजा सुनाई है। मध् प्रदेश के कुछ आरोपित भोपाल जेल में बंद हैं। बता दें कि गुजरात की विशेष अदालत ने 49 में से 38 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई है।

इनमें 6 दोषी मध् प्रदेश के भी हैं, जबकि तीन अन् को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। उल्लेखनीय है कि जुलाई 2008 को अहमदाबाद में एक के बाद एक हुए बम धमाके हुए थे। इनमें 56 लोगों की जान चली गई थी जबकि 200 से अधिक घायल हो गए थे। इसके बाद इस्लामी आतंकवादी समूह हरकत-उल-जिहांद-अल-इस्लाम ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। करीब 70 मिनट में अहमदाबाद में 21 बम विस्फोट किए गए थे।

 मध्यप्रदेश के फांसी की सजा वाले  दोषियों में कमरुद्दीन नागौरी भोपाल जेल निवासी उज्जैन, आमिल परवाज भोपाल जेल निवासी उज्जैनसफदर नागौरी भोपाल जेल निवासी उज्जैनअमीन शेख निवासी इन्दौर, मोहम्मद मूवीन निवासी इन्दौर है। जीवन अंत तक जेल में सजा काटने वाले  दोषियों में मोहम्मद अली निवासी जबलपुर, मोहम्मद सफीक अंसारी निवासी उज्जैन तथा मोहम्मद अबरार निवासी उज्जैन शामिल है।उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद सीरियल बम ब्लास्ट केस में करीब 14 साल बाद सजा का ऐलान गया है।

 बताया जा रहा है कि देश के इतिहास में यह पहला मौका है जब एक साथ 38 लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई है। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में 26 लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई थी।जानकारी के अनुसार पिछली सुनवाई में 49 आरोपियों को दोषी पाया गया था, जबकि 28 अन्य बरी कर दिए गए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.