मप्र में कोरोना के 6970 नए केस

Updated on 18-01-2022 05:48 PM

भोपाल छिंदवाड़ा के मेडिकल कॉलेज में 6 स्टूडेंट्स पॉजिटिव मिलने से एग्जाम टाल दिए गए हैं। जिले में 59 नए संक्रमित मिले हैं। कोरोना हॉटस्पॉट इंदौर में 1890, भोपाल में 1398 मरीज मिले। ग्वालियर में 600 पॉजिटिव आए। डबरा सिविल कोर्ट में पदस्थ 42 साल के एडीजे, उनके रीडर, स्टेनो सहित स्टाफ के पांच लोग संक्रमित हो गए हैं। 13 डॉक्टर भी पॉजिटिव हैं। जबलपुर में 593 केस मिले। सागर में 338 पॉजिटिव आए हैं।

ग्वालियर के रानी महल में कोरोना विस्फोट हुआ है। 22 कर्मचारी संक्रमित मिलने के बाद 14 और नए संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में 24 घंटे में 49 जिलों में 6970 नए केस आए हैं। 2106 मरीज ठीक हुए। 51 जिलों में एक्टिव केस की संख्या 34 हजार 973 पहुंची। नए मरीजों में 4517 फुली वैक्सीनेटेड है।

इंदौर में संक्रमण दर 17.05 प्रतिशत हो गई। एक्टिव मरीजों की संख्या 10,313 हो गई है, जबकि 517 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। 103 मरीज अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। 27 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। एक्टिव मरीजों की तुलना में 1.2 प्रतिशत को ही भर्ती रखने की जरूरत पड़ रही है। पिछली लहर में इससे कम मरीज मिले थे, लेकिन अस्पतालों में बेड नहीं मिल पा रहा था। इसके उलट इस बार अस्पतालों के वार्ड खाली है। राधा स्वामी कोविड केयर सेंटर में फिलहाल 51 मरीज भर्ती हैं। ग्वालियर में 3603 सैंपल की जांच में 678 लोगों को कोरोना होने की पुष्टि हुई। यानी करीब हर पांचवां मरीज संक्रमित निकला। इनमें 600 मरीज ग्वालियर के, 49 मरीज दूसरे जिलों के हैं तथा 29 मरीज ऐसे हैं जो दोबारा जांच में भी पॉजिटिव मिले हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.