कोरोना के रोजाना 8000 सेंपलों की नहीं हो हरी जांच

Updated on 10-05-2022 07:33 PM

 भोपाल प्रदेश के सभी जिलों में मिलाकर रोजाना करीब 8000 कोरोना वायरस के संदिग्ध सैंपलों की जांच भी नहीं हो पा रही है, जबकि प्रदेश में हर दिन कोरोना के 25000 सैंपल जांचने का लक्ष्य स्वास्थ्य संचालनालय ने तय किया है। यह हाल तब है, जब चिकित्सा विज्ञानी देशभर में कोविड की चौथी लहर के दस्तक देने की बात कह चुके हैं। कई जिले तो लक्ष्य से 25 प्रतिशत सैंपल भी रोज नहीं जांच पा रहे हैं। जांच कम होने की दो बड़ी वजह है। पहली तो यह कि कोरोना मरीजों की संख्या कम होने के साथ ही लोगों में डर कम हुआ है।

कोरोनारोधी टीका लगाए जाने की वजह से भी संक्रमित होने पर भी ज्यादातर लोगों को लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं। इस कारण लोग जांच कराने के लिए फीवर क्लिनिको में नहीं जा रहे हैं। दूसरा कारण यह है कि मरीज कम होने के साथ ही सभी जिलों में औचक सैंपलिंग के लिए लगाई गई टीमें कम कर दी गई हैं। भोपाल का हर दिन 2100 सैंपल लेने का लक्ष्य है, लेकिन हालत यह है कि 500 से ज्यादा सैंपल रोज नहीं लिए जा रहे हैं।

इनमें करीब 100 सैंपल फीवर क्लीनिक में लोग खुद जाकर करा रहे हैं। बाकी सैंपल औचक सैंपल इनके जरिए रेलवे स्टेशनों से जुटाए जा रहे हैं। सभी जांचें आरटी पीसीआर से की जा रही हैं। भोपाल का ही उदाहरण ले तो यहां पर तीसरी लहर के दौरान तीनों स्टेशनों बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर मिलाकर 72 टीमें लगी थी। अब सिर्फ तीन टीमें काम कर रही हैं। इनमें भी दो टीमें रानी कमलापति स्टेशन में लगी हुई है, जबकि एक टीम भोपाल स्टेशन से सैंपल एकत्र कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.