9 माह की बालिका हिती चौकसे के लिवर ट्रांसप्लांट के लिए पूरी मदद करेंगें

Updated on 06-09-2022 05:18 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बालाघाट प्रवास के दौरान पुलिस लाइन हेलीपेड पर भरवेली के संजय एवं राखी चौकसे 9 माह की अपनी बच्ची के साथ मुख्यमंत्री से मिले। उन्होंने हिती के उपचार के लिए मदद की गुहार लगाई। मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन ने संजय एवं राखी को मुख्यमंत्री चौहान ने मिलाया और उनकी समस्या से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री चौहान ने बालिका हिती चौकसे की स्थिति जानने के बाद उसके माता-पिता को आश्वस्त किया कि बालिका हिती के उपचार के लिए राज्य सरकार पूरी मदद करेंगी और उसके उपचार में राशि की कमी नहीं होने देगी। नन्ही बालिका की जीवन रक्षा के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखेंगें। मुख्यमंत्री चौहान ने मौके पर ही कलेक्टर को बुला कर बालिका की मदद के लिए कार्यवाही करने के निर्देश दिये। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि दो दिन पूर्व ही उन्हें इस बालिका के बारे में पता चला है। उनके द्वारा जिला रेडक्रास सोसायटी से 50 हजार रूपये की राशि प्रदान की जा रही है और अपना एक माह का वेतन भी देने का निर्णय लिया है।

बिसेन ने बताया कि बच्ची हिती की जान बचाने के लिए वे स्वयं 10 लाख रूपये, सिवनी विधायक मुनमुन राय 10 लाख रूपये, बालाघाट जिले के प्रभारी मंत्री हरदीप सिंह डंग 5 लाख रुपये, आयुष राज्य मंत्री रामकिशोर नानो कावरे 5 लाख रूपये एवं गौरव पारधी ने 5 लाख रूपये देने की सहमति प्रदान की है।

मात्र 9 माह की बच्ची हिती चौकसे को लीवर की बीमारी बिलारिस ओटेसिया है, जिसके कारण उसका लीवर खराब हो गया है। उसका जीवन बचाने के लिए लीवर ट्रांसप्लांट ही एक मात्र उपाय है। बच्ची के पिता संजय चौकसे ने बताया कि रायपुर के एम्स में बच्ची की जाँच कराने गये थे, तब इस बीमारी का पता चला है। एम्स में लीवर ट्रांसप्लांट के लिए 30 लाख रूपये का स्टीमेट बनाकर दिया है। लीवर प्राप्त करने के लिए 50 लाख रूपये से भी अधिक की राशि लग सकती है। लेकिन वह बहुत गरीब है और मजदूरी कर

परिवार का गुजारा करता है। इतनी बड़ी राशि जुटाने में वह सक्षम नहीं है।

मुख्यमंत्री चौहान ने विधायक जायसवाल के निवास पहुँच कर व्यक्त की शोक संवेदना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को बालाघाट प्रवास के दौरान वारासिवनी विधायक एवं अध्यक्ष खनिज विकास निगम प्रदीप जायसवाल के निवास पहुँच कर उनकी दिवंगत माता जी श्रीमती रन्नो देवी जायसवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री चौहान ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इसके पूर्व उन्होंने नगर के ही लक्ष्मी नारायण खंडेलवाल निधन पर शोक व्यक्त कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
Advt.