गुना के भटोदिया में 90% लोग उगा रहे सब्जी, रोजाना 2 लाख के माल की सप्लाई

Updated on 19-08-2022 06:59 PM

भटोदिया गांव गुना जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर बसा है। यहां की आबादी करीब 600 है। गांव के एक-दो घर छोड़ दें तो सभी घर कच्चे थे। भटोदिया के किसान 2014 से पहले पारंपरिक खेती करते थे। गेहूं, सोयाबीन, चना आदि फसलें ही उगाते थे। लागत और आमदनी के बीच का अंतर लगातार कम हो रहा था। ऐसे में गांव के किसान विकल्प की तलाश कर रहे थे। 2014 में यहां के रहने वाले बनवारी लोधा ने पारंपरिक खेती छोड़ने का मन बनाया। यहां से बदलाव की शुरूआत हो गई। आज गांव में 90 प्रतिशत घर पक्के बन चुके हैं।

बनवारी लोधा ने छोटे भाई नवजीवन लोधा को शिवपुरी के किसान के पास सब्जी की खेती की ट्रेनिंग लेने भेजा। दो से तीन महीने की ट्रेनिंग के बाद नवजीवन गांव लौटे। बड़े भाई बनवारी लोधा के साथ मिलकर 3 बीघा जमीन में सब्जी उगा दी। पहली ही बार में अच्छा मुनाफा हुआ तो बाकी जमीन में भी सब्जियां उगाने लगे। गांव में 90 परिवार हैं। सब्जी से अच्छी आमदनी होती देख करीब 75 किसान परिवार सब्जियों की खेती करने लगे हैं।

वर्तमान में प्रदेश के कई जिलों में इसी गांव की सब्जियां पहुंचती हैं। पारंपरिक खेती को छोड़ गांव के सभी किसान अब सब्जियां ही उगा रहे हैं। केवल खाने के लिए गेहूं की खेती की जाती है, बाकी जमीन पर अब सब्जियों की पैदावार की जा रही है। आज यह गांव रोजाना डेढ़ से दो लाख रुपए की सब्जी मंडी में भेजता है।

आइए जानते हैं बनवारी लोधा से पूरी कहानी...
2014 में मेरे छोटे भाई रामजीवन लोधा ने शिवपुरी के एक किसान के यहां जाकर सब्जियां उगाने की ट्रेनिंग ली। वहां से लौटकर गिलकी और करेले की बोवनी की। 3 बीघा में लगभग 80 हजार रुपए की लागत आई। 80 से 90 दिन में फसल तैयार हो गई। उपज बेचने पर 2 लाख रुपए का मुनाफा हुआ। यहीं से सब्जियां उगाने के सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी जारी है। पिछले वर्ष ढाई बीघा खेत में टिंडे लगाए। खेत तैयार करने से लेकर बोवनी और उसके रख-रखाव में 65 हजार रुपए की लागत आई थी।

45 से 55 दिन में टिंडे तैयार हो गए। बाजार में बेचने पर 12.50 लाख रुपए की इनकम हुई। यह अब तक कि सबसे ज्यादा इनकम थी। अब हम दोनों भाई 9 बीघा में सब्जियां ही उगा रहे हैं। पौधे भी खुद ही तैयार करते हैं। करेला, खीरा, टमाटर, मिर्ची आदि सब्जियां उगा रहे हैं। आज हमारी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो चुकी है। अब रोजाना की जरूरतों को आसानी से पूरा कर ले रहे हैं। साथ ही अच्छी इनकम होने से अपने शौक भी पूरे कर लेते हैं। हमारी खेती देखकर गांव के दूसरे किसान भी प्रभावित हुए और अब गांव के 90 फीसदी किसान पारंपरिक खेती छोड़ चुके हैं। बस अपने उपयोग के लिए गेहूं की खेती करते हैं। इसके अलावा सब्जियां उगाकर शहर की मंडियों में भेजते हैं। इससे सभी किसानों को मुनाफा बढ़ा है।

राजस्थान तक जा रहा करेला

इसी गांव में रहने वाले एक अन्य किसान सुल्तान सिंह यादव कहते हैं कि रामजीवन से प्रेरणा लेकर सब्जियां उगानी शुरू की। आज वह अपने 5 बीघा खेत में करेला, गिलकी, लौकी, खीरा, बैगन, टमाटर उगा रहे हैं। जब भास्कर की टीम उनके पास पहुंची, तब वे अपने खेत का खीरा मंडी में भेजने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि ग्वालियर की गाड़ी खड़ी है। यह पूरा खीर ग्वालियर जाएगा। इसके अलावा राजस्थान के छबड़ा जिले सहित शिवपुरी, अशोकनगर और कई जिलों में इस गांव की सब्जियां पहुंचती हैं।

शुरुआत में केवल बनवारी लोधा का परिवार ही सब्जियां उगाता था। उनके मुनाफे को देखते हुए धीरे-धीरे गांव के बाकी किसान भी अपने खेतों में सब्जियां उगाने लगे हैं। जिले में इस गांव को सब्जियों वाला गांव कहा जाने लगा है। जिले के हर घर में भटोदिया गांव में उगी हुई सब्जियां पहुंच रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 June 2026
भोपाल: धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने आज भोपाल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसानों को नकली कृषि उत्पादों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान की घोषणा की। इस अभियान…
 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
Advt.