91 आदिवासी वर-वधू के अरमानों पर फिरा पानी, अचानक रुकी शादियां

Updated on 24-04-2022 05:07 PM

  भोपाल अचानक शादी रोकने से आदिवासी समुदाय के  91 वर-वधू के अरमानों पर पानी  फिर गया। अब इस मामले में राजनीति शुरु हो गई है। कांग्रेस ने  जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। यह पूरा मामला है प्रदेश के छिंदवाडा जिले का। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के नियम में बदलाव के चलते जिले की एक ग्राम पंचायत में आदिवासी समुदाय के 91 जोड़ों की सामूहिक शादी रद्द हो गई है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकते ने कहा कि इस लापरवाही में जिम्मेदार सभी लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। 

गौरतलब है कि ग्राम पंचायत भाजी पानी में ग्राम पंचायत ने अपने स्तर पर 91 जोड़ों को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विवाह के लिए तैयार किया था और 19 अप्रैल को शादी का कार्यक्रम भी तय हुआ था, लेकिन कार्यक्रम कैंसिल करना पड़ा। ग्राम पंचायत भाजी पानी में आदिवासियों का कार्यक्रम कोया पुनेम सत्य ज्ञान का आयोजन 14 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच किया गया था। इसी में 19 अप्रैल को सामूहिक विवाह का आयोजन रखा गया था, जिसके लिए 91 जोड़े तैयार किए गए थे।

इन जोड़ों से 500 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस भी ली गई थी, ग्राम पंचायत सरपंच ने कहा था कि सभी जोड़ों को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ मिलेगा। गांव में शादी का मंडप सज चुका था, दुल्हन को हल्दी लग चुकी थी और भोजन भी तैयार था। सिर्फ कुछ रस्में बाकी थी कि अचानक परिजनों को सरपंच का फोन आया कि शादी समारोह नहीं हो सकता।

यह सुनकर दूल्हा-दुल्हनो के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इस मामले में परिजनों का कहना है कि पहले उन्हें 5 जोड़े तैयार करने के लिए कहा गया था, फिर धीरे-धीरे 91 जोड़े हो गए, लेकिन अचानक सरपंच ने कहा कि पंचायत की तरफ से शादियां रद्द कर दी गईं।इस बारे में जनपद पंचायत सीईओ सीएल मरावी का कहना है कि कार्यक्रम की अनुमति दी ही नहीं गई थी, फिर भी जबरन नाम जोड़े गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.