प्रदेश में 24 घंटे में 9385 कोरोना पॉजिटव

Updated on 20-01-2022 10:44 PM

भोपाल मध्यप्रदेश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार तेज हो गई है। मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 9385 नए पॉजिटिव मिले। एक दिन पहले 7597 नए केस आए थे। यानी एक दिन में लगभग दो हजार की बढ़ोतरी हुई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 49 हजार 741 पहुंच गई है।

पॉजिटिविटी दर 11.72 प्रतिशत यानी प्रदेश में जांच कराने में हर 12वां व्यक्ति संक्रमित मिल रहा। बुधवार को 80 हजार जांच की गई। वहीं, 3616 मरीज ठीक हुए। राहत 48 हजार 853 मरीज होम आईसोलेशन में है।

कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट इंदौर बना हुआ है। यहां 3 हजार के पार संक्रमित मिले। भोपाल दूसरे नंबर पर है, यहां 1710 केस आए हैं। ग्वालियर में 640 नए मरीज मिले हैं। हाल यह है कि अब छोटे शहरों में भी कोरोना शतक या शतक के पास पहुंच गया है। सिंगरौली में 107 केस मिले, जबकि मुरैना-भिंड, दतिया जैसे जिलों में सौ के करीब पहुंच गया।

इंदौर में हजार और भोपाल में 400 केस बढ़े

24 घंटे में इंदौर में 3005 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद यहां एक्टिव केस बढ़कर 15,751 हो गए हैं। जबकि एक दिन पहले इंदौर में 2047 नए मरीज मिले हैं। यही हाल भोपाल का है। भोपाल में 1710 केस आए हैं, एक दिन पहले यहां पर 1341 केस थे। ग्वालियर में सौ केस कम हुए हैं।

यहां 24 घंटे में 640 नए मरीज मिले। यहां एक्टिव मरीज 4224 हो गए हैं। एक दिन पहले 725 की संख्या में मिले थे। सागर में 285 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। उधर, गुना में 75 लोग संक्रमित मिले। सागर में 50 वर्षीय संक्रमित शख्स की मौत की वजह हाइपरटेंशन और निमोनिया बताई गई है।

गुना में 40 प्रतिशत महिलाएं संक्रमित मिलीं

गुना में कोरोना अब घरों तक पहुंच रहा है। बड़ी संख्या में महिलाएं संक्रमित मिल रही हैं। बुधवार को जिले में 78 कोरोना पॉजिटिव मरीज आए। इनमें से 31 महिलाएं संक्रमित थीं।

वहीं राघोगढ़ इलाके में 16 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। राघोगढ़ जिले का हॉटस्पॉट बना हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्रीदिग्विजय सिंह के किले पर भी एक संक्रमित आया है। 2 दिन पहले ही उनके पुत्र और राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह भी पॉजिटिव चुके हैं। पुलिस विभाग के अधिकारी संक्रमित आए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.