कोरोना वायरस के 98 फीसदी मरीज होम आइसोलेशन में

Updated on 07-02-2022 04:52 PM

भोपाल मध्यप्रदेश में प्रदेश में कुल 44 हजार 778 सक्रिय मरीजों में से 764 मरीज निजी और सरकारी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। इस लिहाज से सिर्फ 1.7 फीसदी मरीज ही अस्पातलों में हैं। बाकी होम आइसोलेशन में हैं। उधर प्रदेश में मध् प्रदेश में शनिवार को 5171 मरीज मिले हैं। दूसरी लहर में अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या सक्रिय मरीजों की 34 से 45 फीसदी के बीच रहती थी। अकेले भोपाल की बात करें तो दूसरी लहर में हर दिन में 30 से 35 मरीजों की होम आइसोलेशन में हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाता था। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार भर्ती मरीजों में 276 भोपाल और 195 इंदौर में हैं।

मालूम हो कि प्रदेश में कोरोना का प्रकोप कम होने लगा है। शनिवार को 76 हजार 633 सैंपल की जांच में कोरोना के 5171 मरीज मिले हैं। इस तरह संक्रमण दर 6.74 फीसदी रही। इससे एक दिन पहले प्रदेश में 5533 मरीज मिले थे और संक्रमण दर 7 फीसदी रही थी। कोरोना की तीसरी लहर में एक दिन में मिलने वाले मरीजों की संख्या 22 जनवरी को 11,274 तक पहुंचने के बाद इसमें गिरावट रही है।

एक और राहत की बात यह है कि प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या भी कम होकर 44,778 पर गई है। प्रदेश में फिलहाल सबसे ज्यादा 9035 सक्रिय मरीज भोपाल में और इसके बाद 6973 मरीज इंदौर में हैं। बुरहानपुर में 48, भिंड में 58 और सिंगरौली में 81 सक्रिय मरीज हैं। बाकी जिलों में सक्रिय मरीजों की संख्या 100 से ऊपर है। शनिवार को इंदौर में तीन और भोपाल, सतना एवं जबलपुर में कोरोना से एक-एक मरीज की मौत भी हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.