रेवांचल एक्सप्रेस की एक बोगी पटरी से उतरी

Updated on 11-05-2022 06:29 PM

भोपाल रेवांचल एक्सप्रेस को प्लेटफार्म पर लगाने के लिए शंटिंग की जा रही थी तभी ट्रेन की एक बोगी मंगलवार रात पटरी से उतर गई। घटना से कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन ट्रेन.कुछ घंटे देरी से रवाना हुई। सैंकड़ों यात्रियों को प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ा। यह घटना रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के यार्ड में रात 8.35 बजे घटित हुई। पहिया के पटरी से अचानक उतर जाने के कारणों का पता लगाने के लिए रेलवे प्रत्येक पहलू पर जांच कर रहा है। बता दें कि प्रतिदिन रेवांचल एक्सप्रेस रानी कमलापति स्टेशन से रात 10 बजे रीवा के लिए रवाना होती है।

 ट्रेन को रात करीब नौ बजे प्लेटफार्म पर लगा दिया जाता है, ताकि ट्रेन में सवार होने वाले यात्री आसानी से बैठ सकें और उन्हें प्लेटफार्म पर ज्यादा इंतजार करना पड़े। मैदानी रेल कर्मियों ने मंगलवार रात को साढ़े आठ बजे ट्रेन को प्लेटफार्म पर लगाने की प्रक्रिया चालू कर दी थी। इसी बीच अचानक एक बोगी का पहिया यार्ड में पटरी से उतर गया। जिसके बाद पूरी प्रक्रिया को रोकना पड़ा।

चूंकि घटना यार्ड में हुई थी, इसलिए रेलवे के मुख्य यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा लेकिन घटना रात में हुई थी इसलिए क्षतिग्रस्त कोच को छोड़कर बाकी की बोगियों को निकालने में मशक्कत करनी पड़ी। इस काम में समय लग गया। किसी तरह रात को ट्रेन के बाकी कोचों को यार्ड से निकालकर रैक तैयार किया गया और ट्रेन प्लेटफार्म पर लगाई। तब जाकर ट्रेन को रीवा के लिए रवाना किया गया है।

  बताया जा रहा है कि जब ट्रैक में कोई कमी होती है, तब पहिये उतरते हैं। कई बार बोगी में अचानक तकनीकी दिक्कतें जाती है और इस वजह से पहिया पटरी छोड़ देते हैं। जिन यात्रियों का रेवांचल एक्सप्रेस में बीना, सतना जैसे स्टेशन तक आरक्षण था और वहां से दूसरी ट्रेनें पकड़नी थी।

 उन्हें परेशान होना पड़ा। इस बारे में भोपाल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी, सूबेदार सिंह का कहना है कि रेवांचल एक्सप्रेस को प्लेटफार्म पर लगाने के लिए शंटिंग की जा रही थी। तब अचानक एक बोगी के पहिये पटरी से उतरे थे। उक्त बोगी को छोड़कर बाकी की बोगी से रैक तैयार कर ट्रेन को कम से कम समय में रवाना करने की कोशिश की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.