संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर होगा गरिमामय आयोजन

Updated on 16-02-2022 05:33 PM

संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर भव्य समारोह 16 फरवरी 2022 को दोपहर 12 बजे संत रविदास मंदिर प्रांगण, बरखेड़ा पठानी भोपाल में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा समारोह को वर्चुअली संबोधित किया जाएगा। जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह अध्यक्षता करेंगी। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, पूर्व मंत्री जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण श्री लालसिंह आर्य, पूर्व विधायक गोटेगाँव श्री कैलाश जाटव तथा विधायक श्रीमती कृष्णा गौर भी समारोह में सम्मिलित होंगे।

राज्य स्तरीय समारोह में संत रविदास जी के मंदिर में दर्शन-पूजन एवं माल्यार्पण के साथ संतों का सम्मान किया जाएगा। अनुसूचित जा‍ति के प्रशिक्षणार्थियों के कौशल उन्नयन के लिये स्वीकृति-पत्रों का वितरण और अनुसूचित जाति वर्ग की व्यापक सहभागिता होगी। मुख्य तौर पर अनुसूचित जाति वर्ग पर केन्द्रित कार्यक्रम में सफल उद्यमी भी शामिल होंगे। विकासखंड मुख्यालयों पर होने वाले कार्यक्रम में संबंधित विधायक सम्मिलित होंगे। इनके अलावा अन्त्योदय समितियों के सदस्य, समाजसेवी तथा सामाजिक संगठनों के सदस्य भी शामिल होंगे। जिला, विकासखंड और ग्राम पंचायत में भी रविदास जयंती के कार्यक्रम होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.