मप्र के ग्रामीणों के जीवन में आने वाला है नया सवेरा: प्रधानमंत्री

Updated on 29-03-2022 07:07 PM

भोपाल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ट्वीट किया कि मध्य प्रदेश के मेरे ग्रामीण भाई-बहनों के जीवन में एक नया सवेरा आने वाला है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आज (मंगलवार) 5.21 लाख परिवारों का गृह प्रवेश होगा। मुझे भी इसमें शामिल होने का सुअवसर मिलेगा। प्रधानमंत्री हितग्राहियों से संवाद भी करने वाले हैं।  मध्य प्रदेश के पांच लाख 21 हजार प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गृह प्रवेश कराएंगे। वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में जुड़ेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छतरपुर से शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक गरीब परिवार का अपना पक्का मकान हो, यह केंद्र और राज्य सरकार का संकल्प है। इसकी पूर्ति के लिए वर्ष 2024 तक प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में प्रत्येक पात्र व्यक्ति को पक्का आवास उपलब्ध कराया जाएगा।

जहां गृह प्रवेश होना है, वहां दीप जलाए जाएंगे और रंगोली बनाई जाएगी। गांवों में सरपंच, बुजुर्ग या प्रतिष्ठित व्यक्ति को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। मध्य प्रदेश में 18 हजार 298 ग्राम पंचायतों में नए आवासों का निर्माण हुआ है।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 22 हजार 710 पंचायतों में किया जाएगा। मध्य प्रदेश में जिला पंचायत, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर गृह प्रवेश कार्यक्रम होंगे। हाल ही में सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में पचमढ़ी में हुई मंत्रिमंडल की चिंतन बैठक में पीएम अवास योजना में मकान निर्माण में निश्शुल्क रेत मिलने में रही बाधा को दूर करने का निर्णय लिया गया। रेत के लिए अब हितग्राहियों को रायल्टी नहीं देना होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.